फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Digital library to be built at a cost of Rs 2.07 crore, ground breaking ceremony held

Prayagraj News: 2.07 करोड़ से बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, हुआ भूमि पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Digital library to be built at a cost of Rs 2.07 crore, ground breaking ceremony held
नगर पंचायत कोरांव में डिजिटल लाइब्रेरी बन जाने से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी। उन्हें विभिन्न प्रकार की पुस्तकें व ऑनलाइन शिक्षा डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से ही मिल सकेगी। यह बातें रविवार को 2.07 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का भूमि पूजन करते हुए विधायक राजमणि कोल ने कहीं।
विज्ञापन

विधायक राजमणि कोल ने कहा कि नगर पंचायत कोरांव दक्षिणांचल क्षेत्र की सबसे पिछड़ी हुई नगर पंचायत है। इसे विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है। विधायक ने नगर पंचायत में कराए गए अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में काम कागजों पर होता था लेकिन भाजपा सरकार में काम धरातल पर दिखता है।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून का राज कायम है। गुंडे माफिया सब गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की ओर लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर नगर विकास मंत्रालय समेत अन्य जगहों से धन ले आकर अपनी नगर पंचायत को विकसित नगर पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद, राकेश शुक्ला, अनिल मिश्रा, शिवाकांत पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रवक्ता डॉ. कमलेश त्रिपाठी व संचालन कृष्ण मुरारी द्विवेदी, शशि द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed