फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diarrhea spreads in Ghaurpur, 24 sick, baby girl dies

घूरपुर में डायरिया फैला, 24 बीमार, बच्ची की मौत

Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
इलाहाबाद
इलाहाबाद Updated Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Ghaurpur, 24 sick, baby girl dies
- फोटो : allahabad
 घूरपुर के सेमरा कलबना गांव में पोल्ट्री फार्म की गंदगी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। डायरिया पीड़ित एक पांच वर्ष की नैंसी पुत्री नागेश विश्वकर्मा की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से उल्टी, दस्त से पीड़ित करीब 24 लोगों की हालत गंभीर बनी है। कु छ को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी जसरा के अधीक्षक को खबर देने के बाद भी डॉक्टरों की टीम गांव नहीं पहुंची। सेमरा कलबना गांव में एक ही परिवार के  गणेश (35), शांति (25), आरुषि (8), ऋतिका (7), सनी (13) की हालत गंभीर है। उल्टी, दस्त से पीड़ित इन लोगों को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों को तो घर भेज दिया गया लेकिन तीन अभी हॉस्पिटल में ही हैं। गांव के सनी, दिनेश, राकेश, पिंकी समेत गांव की दलित बस्ती में रहने वाले छोटे-बड़े 24 लोग डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी का कारण गांव में चल रहे दो पोल्ट्री फार्म हैं। यहां गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुहाल है। इस बारे में जिलाधिकारी और स्थानीय थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को बच्ची की मौत के बाद दो सिपाही गांव पहुंचे लेकिन पूछताछ कर लौट गए। इस बारे में जसरा सीएचसी और घूरपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और डॉक्टरों को डायरिया फैलने की खबर दी गई लेकिन कोई हाल तक पूछने नहीं आया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा का कहना है कि गांव में टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक को पीड़ितों के इलाज का बंदोबस्त कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed