{"_id":"5eab1e318ebc3e90373004e5","slug":"dhumanganj-leads-in-lock-down-violation-allahabad-news-ald274659758","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में धूमनगंज सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में धूमनगंज सबसे आगे
विज्ञापन
dhumanganj leads in lock down violation
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। वैसे अगर इस कार्रवाई पर गौर करें तो शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में धूमनगंज सबसे आगे है। महज महीने भर के भीतर ही यहां कुल 284 लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में शहर के किसी भी थाना क्षेत्र में नामजद हुए लोगों की यह सबसे ज्यादा संख्या है।
लॉकडाउन का जानबूझकर पालन न करने के मामलों में पुलिस ना सिर्फ मुकदमे दर्ज कर रही है बल्कि, लोगों पर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों को देखें तो 22 मार्च से 25 अप्रैल के बीच लॉकडाउन उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले धूमनगंज थाना क्षेत्र में सामने आए। यहां इस दौरान कुल 33 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 284 लोगों को नामजद किया गया। इनमें से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं, मुकदमों के आधार पर कहें तो लॉकडाउन का पालन न करने के सबसे कम मामले अतरसुइया थाना क्षेत्र में सामने आए। यहां उपरोक्त अवधि में सिर्फ दो ही लोग इस मामले में आरोपी बनाए गए। लॉकडाउन का सख्ती से पालन ना करवा पाने के मामले में खुल्दाबाद थाने की पुलिस शहर में धूमनगंज के बाद दूसरे नंबर पर रही। यहां उपरोक्त अवधि में कुल 169 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। वैसे कुल मामलों की बात करें तो जनता कर्फ्यू के दिन से लेकर 25 अप्रैल तक शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 196 केस दर्ज किए गए। इनमें कुल 852 लोगों को नामजद किया गया।
थाना केस नामजद आरोपी
धूमनगंज 33 284
खुल्दाबाद 16 169
मुट्ठीगंज 35 78
शाहगंज 6 61
करेली 8 54
कैंट 14 44
जार्जटाउन 13 34
कर्नलगंज 12 33
सिविल लाइंस 13 31
शिवकुटी 26 27
कीडगंज 9 15
कोतवाली 6 13
दारागंज 3 7
अतरसुइया 2 2
जिले में 1704 लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
वैसे पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जिले के 39 थानों में लॉकडाउन अवधि के दौरान हुई कार्रवाई की बात करें तो कुल 411 केस दर्ज किए गए। जिसमें 1704 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही इनमें 692 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।