फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham has guts then fill the cracks of Joshi Math

संतों ने कहा: धीरेंद्र शास्त्री में दम हो तो जोशीमठ की दरारें भरकर दिखाएं, 'सनातन धर्म पाखंड को नहीं बढ़ाता'

Mon, 23 Jan 2023 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 12:26 AM IST
सार

शक्तियों को अपनी मुट्ठी में रखने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ढोंग करार दिया है। उन्होंने धीरेंद्र के दावे पर सवाल सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham has guts then fill the cracks of Joshi Math
Prayagraj News : बागेश्वरधाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शक्तियों को अपनी मुट्ठी में रखने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ढोंग करार दिया है। उन्होंने धीरेंद्र के दावे पर सवाल सवाल उठाए हैं। इसी तरह माघ मेले में आए कई संतों ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को सनातन संस्कृति के विरुद्ध बताया। उनका कहना है कि सनातन धर्म कभी पाखंड और अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर में दरबार लगा कर चमत्कार दिखा रहे बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री की शक्तियों और उनके दावे को लेकर पूछे गए पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर ने कहा कि कहा कि इसे बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। ज्योतिष्पीठाधीश्वर ने कहा कि चमत्कार दिखाने वाले धीरेंद्र शास्त्री उनके जोशीमठ के मकानों में आ गई दरारों को भर दें, तो वो उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम उनके लिए फूल बिछाएंगे, अगर वह कि आओ, हमारे मकानों, मठों में आई दरारों को भर दें। इसी तरह सेक्टर दो में स्थित राधा आध्यात्मिक सत्संग मंडल की अध्यक्ष डॉ. राधाचार्या ने भी बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को अंधविश्वास करार दिया। डॉ. राधाचार्या का कहना है कि सनातन धर्म हमेशा पाखंड और अंधविश्वास से परे सुखी समाज की अवधारणा प्रस्तुत करता है। इस तरह की झाड़-फूंक से धर्म को नहीं अंध विश्वास को ही बढ़ावा मिलता है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन

सनातन धर्म में पाखंड के लिए जगह नहीं
प्रयागवाल सभा के महामंत्री रितुराज चंद्र मिश्र ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया है। रविवार को सेक्टर तीन के अपने शिविर में उन्होंने बागेश्वर धाम वाले बाबा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमारी संस्कृति इस तरह के पाखंड की छूट नहीं देती। सनातन संस्कृति प्रेम, करुणा, दया और सत्य का मार्ग सिखाती है।

स्वामी नरेंद्रानंद ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के प्रति जताई अनभिज्ञता
सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के प्रति अनभिज्ञता जताई है। रविवार को त्रिवेणी मार्ग स्थित अपने माघ मेला शिविर में स्वामी नरेंद्रानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर किसी तरह की टिप्पणी से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी बागेश्वर धाम और धीरेंद्र शास्त्री के बारे में जब जानते ही नहीं तो उन पर टिप्पणी कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed