फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DG NCC said: Cadets will be given training in adventure along with traditional training

डीजी एनसीसी बोले : कैडेट्स को परंपरागत प्रशिक्षण के साथ एडवेंचर की भी दी जाएगी ट्रेनिंग

Tue, 05 Mar 2024 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

जनरल ऑफिसर ने विभिन्न एनसीसी इकाइयों के अधिकारियों, एएनओ, पीआई स्टाफ और कैडेट्स के साथ बातचीत की और उच्च प्रदर्शन करने वाले एएनओ, कैडेट और स्टाफ को सम्मानित किया। 01 यूपी सीटीआर के लेफ्टिनेंट (डॉ.) दिव्य कुमार को डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड और डीजी एनसीसी मेडलियन से सम्मानित किया गया और अन्य चयनित एएनओ और कैडेट्स को प्रशंसा प्रदान की गई।
 

विज्ञापन
DG NCC said: Cadets will be given training in adventure along with traditional training
एनसीसी के महानिदेशक गुरबीर पाल सिंह ने प्रयागराज का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम ने ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तहत इकाइयों में एनसीसी गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए प्रयागराज का दौरा किया। जनरल ऑफिसर का ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज में मेजर जनरल विक्रम कुमार, एडीजी एनसीसी (डीटीई) यूपी द्वारा स्वागत किया गया और ब्रिगेडियर यू एस कांडिल, ग्रुप कमांडर, एनसीसी प्रयागराज द्वारा उन्हें प्रयागराज के तहत सभी एनसीसी इकाइयों के कैडेटों द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन






विज्ञापन






जनरल ऑफिसर ने विभिन्न एनसीसी इकाइयों के अधिकारियों, एएनओ, पीआई स्टाफ और कैडेट्स के साथ बातचीत की और उच्च प्रदर्शन करने वाले एएनओ, कैडेट और स्टाफ को सम्मानित किया। 01 यूपी सीटीआर के लेफ्टिनेंट (डॉ.) दिव्य कुमार को डीजी एनसीसी कमेंडेशन कार्ड और डीजी एनसीसी मेडलियन से सम्मानित किया गया और अन्य चयनित एएनओ और कैडेट्स को प्रशंसा प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा का मुख्य आकर्षण डीजी एनसीसी की 1 यूपी नेवल एनसीसी यूनिट की यात्रा थी जो कि प्रयागराज ग्रुप के तहत एकमात्र नौसेना इकाई है। यहां लेफ्टिनेंट जनरल गुरबिरपाल सिंह ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा बनाए गए जहाज के मॉडलों का निरीक्षण करने में रुचि ली। उन्होंने इन विविध कामकाजी मॉडलों को तैयार करने में कैडेट्स और एएनओ के प्रयासों की सराहना की।

जनरल ऑफिसर को यूनिट के सीओ कैप्टन वैभव त्रिपाठी और यूनिट के कैडेट्स द्वारा नौसेना एनसीसी कैडेट्स को दिए गए नौसेना प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें रोइंग सिम्युलेटर, शिप मॉडलिंग, सीमैनशिप, नेवल चार्टवर्क आदि पर ब्रीफिंग शामिल थी। उन्हें युवा कैडेट्स द्वारा रोइंग सिम्युलेटर का लाइव प्रदर्शन दिया गया। जनरल ऑफिसर ने एनसीसी इकाइयों, कैडेट्स और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed