फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Destruction of Hindu families and temples in Bangladesh is a disgrace to humanity

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों-मंदिरों का खात्मा मानवता के लिए कलंक : मिलिंद परांडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Destruction of Hindu families and temples in Bangladesh is a disgrace to humanity
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों- मंदिरों का खात्मा मानवता के लिए कलंक है। हिंदू अल्पसंख्यकों की हत्या के साथ उनके घरों को जलाने, मंदिरों को तोड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार से तत्काल हस्तक्षेप का उन्होंने आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और उसके नुमाइंदों से इस पर बात करनी चाहिए। साथ ही विश्व समुदाय से भी इसके लिए आगे आने का उन्होंने आह्वान किया। कहा कि इस विपदा की घड़ी में बांग्लादेश छोड़कर भारत आने वाले ऐसे हिंदुओं को हर संभव सुरक्षा और शरण दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

केसर भवन स्थित काशी प्रांत के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में मारे जा रहे निर्दोष हिंदू, बौद्ध और सिख समुदाय के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रहने वाले 1.50 करोड़ हिंदू, बौद्ध और सिखों के भारत आने और शरण देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर सिर्फ मुस्लिम घुसपैठियों को रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि पूरे विश्व में भारत ही हिंदुओं के लिए सुरक्षित शरणस्थल है। इसके अलावा वह दूसरी जगह कहीं जा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं। वहां कानून व्यवस्था निष्प्रभावी हो चुकी है। विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएं।


उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति का लाभ उठा कर जिहादियों की ओर से सीमा पार से घुसपैठ का प्रयत्न किया जा सकता है। इससे सतर्क भी रहना होगा। वार्ता के समय काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed