फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Despite getting tickets from SP, Shyamacharan's attitude towards BJP is soft

सपा से टिकट मिलने के बावजूद श्यामाचरण का भाजपा के लिए रुख नरम 

Sun, 17 Mar 2019 01:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Despite getting tickets from SP, Shyamacharan's attitude towards BJP is soft
shyama charan - फोटो : प्रयागराज
सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने भले ही भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया हो, लेकिन भाजपा के प्रति उनका रुख अब भी नरम है। सपा से बांदा का टिकट पाने के बाद श्यामाचरण ने कहा, ‘मुझे तो भाजपा की जरूरत थी, लेकिन पार्टी को मेरी नहीं थी’। भाजपा के किसी भी नेता पर वह व्यक्तिगत टिप्प्णी करने से भी बचते नजर आए। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि पहले भाजपा अच्छी पार्टी थी, लेकिन अब उसमें भी भ्रष्टाचार बढ़ा है।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में बेटे विदुप अग्रहरि को टिकट न मिलने के बाद से ही श्यामाचरण की भाजपा नेताओं से नाराजगी बढ़ गई थी। इस बीच उन्होंने तमाम मौकों पर पार्टी विरोधी बयान भी दिए। यह कयास भी लगाए जाने लगे कि श्यामाचरण को भाजपा अब इलाहाबाद संसदीय सीट से टिकट न दे। शायद इसी वजह से पिछले दिनों उनके पुत्र विदुप अग्रहरि ने एलान किया था कि अगर उनके पिता को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बांदा का टिकट पाने के बाद सांसद श्यामाचरण गुप्ता शाम को प्रयागराज पहुंचे। अपने आवास में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने  अपने पुराने रिश्ते निभाएं हैं। साइकिल पर मेरी आत्मीयता शुरू से ही रही है। यह बात सही है कि बेटे विदुप को विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने से मुझे भी कष्ट हुआ था। 
विज्ञापन


पूछा गया कि उन्हें भाजपा के किस नेता की वजह से इलाहाबाद से दोबारा टिकट नहीं मिला। इस पर श्यामाचरण ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। कहा, ‘पिछले कुछ माह से चर्चा चल रही थी कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है। मैंने खुद इसकी तफ्तीश भी की। अब मैं सपाई हूं और मैने खुद ही भाजपा छोड़ी है। सपा और बसपा का गठबंधन मजबूत है’। श्यामाचरण ने भाजपा पर तंज भी कसा। कहा, ‘जिस तरह से मां गंगा को नाले और नालियों ने गंदा कर दिया है, उसी तरह से भाजपा को भी कुछ लोगों ने गंदा किया है’। गंदा करने वालों का नाम पूछने पर श्यामाचरण चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed