फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: Pallavi is like my younger sister, Akhilesh should fight against me

डिप्टी सीएम केशव बोले : पल्लवी मेरी छोटी बहन जैसी, मेरे खिलाफ अखिलेश को लड़ना चाहिए चुनाव

Thu, 03 Feb 2022 01:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:47 AM IST
सार

मेरे खिलाफ सिराथू से अखिलेश यादव को स्वयं चुनाव लड़ना चाहिए। सिराथू क्षेत्र में पल्लवी का बहन के रूप में स्वागत हो सकता है, लेकिन प्रत्याशी के तौर पर सेंध लगाना उनके बस की बात नहीं है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: Pallavi is like my younger sister, Akhilesh should fight against me
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिराथू सीट पर सपा-अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन से पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बनाए जाने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बड़ा बयान दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पल्लवी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। 

विज्ञापन



मेरे खिलाफ सिराथू से अखिलेश यादव को स्वयं चुनाव लड़ना चाहिए। सिराथू क्षेत्र में पल्लवी का बहन के रूप में स्वागत हो सकता है, लेकिन प्रत्याशी के तौर पर सेंध लगाना उनके बस की बात नहीं है।
विज्ञापन



पिछले हफ्ते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जरूरत पड़ी तो वह खुद साइकिल चलाने सिराथू जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट
बुधवार को सपा-अद (कमेरावादी) गठबंधन से पल्लवी पटेल को उम्मीदवार घोषित करने के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया।


एक टीवी चैनल को दिए बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि पल्लवी अनुप्रिया की छोटी बहन हैं। इसलिए पल्लवी मेरी भी छोटी बहन जैसी हैं। मेरे खिलाफ अखिलेश को स्वयं चुनाव लड़ना चाहिए।


डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के सामने कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारने से साफ हो गया है कि समूचा विपक्ष भाजपा के खिलाफ लामंबद होकर एक है। इसके बावजूद उन्होंने एक बार सिराथू समेत प्रदेश में भाजपा गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed