फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad said: June 25 is a dark day for Indian democracy, it can never be forgotten

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले : 25 जून भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता

Sat, 25 Jun 2022 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 07:01 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस दिन को आपातकाल दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी कभी-कभी लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन उनका क्या इतिहास रहा है यह उन्हें याद करना चाहिए।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad said: June 25 is a dark day for Indian democracy, it can never be forgotten
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन आजादी के बाद लोकतंत्र के लिए काला दिन है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद जो कुछ हुआ था वह एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि आपातकाल देश पर एक काला धब्बा है। आपातकाल लोगों की आजादी को कब्जे में करने का एक प्रयास था।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस दिन को आपातकाल दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी कभी-कभी लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन उनका क्या इतिहास रहा है यह उन्हें याद करना चाहिए।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कहा है कि आज का दिन देश के इतिहास में काला दिन है और इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा है कि देश की उज्जवल कीर्ति पर कांग्रेस द्वारा आज के दिन काला धब्बा लगाया गया। यही वजह है कि लगभग पूरा देश से आज कांग्रेस मुक्त होने की ओर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक गरीब और आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने जो देश और समाज की सेवा की है वह ऐतिहासिक रहा है।



देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय नेतृत्व लगातार सभी दलों से द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन देने की अपील की है। सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन दें।


उन्होंने कहा कि पूरे देश में द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर एक पाजिटिव माहौल है और लगातार उनके पक्ष में माहौल और मजबूत हो रहा है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद कल 26 जून को होने वाली मतगणना को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि दोनों सीटों पर बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा है कि पूरा विश्वास है कि उपचुनाव के परिणाम भाजपा के खाते में ही आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed