फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deployment of teachers will be fake, again verification

शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा, फिर होगा सत्यापन

Fri, 10 Nov 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Deployment of teachers will be fake, again verification
document verification
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से 2013 के विज्ञापन के तहत चयनित प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ताओं की तैनाती में फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आने के बाद शिक्षकों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में चयन बोर्ड के उप सचिव ने प्रदेश के 18 मंडल जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को बुधवार को पत्र जारी किया है। इसमें प्रशिक्षित स्नातक, प्रवक्ता पदों पर चयनित शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना उपलब्ध कराने तथा उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन के लिए इन जिलों के डीआईओएस को 21 से 24 नवंबर के बीच चयन बोर्ड में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत 4799 प्रशिक्षित स्नातक तथा 875 प्रवक्ताओं का चयन हुआ। इन शिक्षकों की 18 मंडल के अंतर्गत विभिन्न जिलों में तैनाती हुई। कुछ जिलों से यह शिकायत आई कि पैनल में चयनित शिक्षकों के स्थान पर फर्जीवाड़ा करके किसी अन्य की तैनाती करा दी गई। चयन बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया। चयन बोर्ड से पैनल में चयनित शिक्षकों की तैनाती के बाद सत्यापन हो चुका है लेकिन शिकायत आने के बाद चयन बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के आदेश पर उप सचिव नवल किशोर ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि चयनित शिक्षकों का जो पैनल चयन बोर्ड द्वारा भेजा गया है, उसका पुन: सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि डीआईओएस तय तिथियों में चयन बोर्ड में उपस्थित होकर पैनल का सत्यापन कराएं। डीआईओएस से कहा गया है किपैनल में चयनित जिन शिक्षकों का नाम चयन बोर्ड कार्यालय द्वारा भेजा गया है, उनके कार्यभार ग्रहण करने की सूचना भी साथ लाएं। उप सचिव नवल किशोर का कहना है कि सत्यापन में यह देखा जाएगा कि चयन बोर्ड ने जो शिक्षक पैनल में चयनित किए हैं, वहीं तैनात हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा, मथुरा, अलीगढ़ महामायानगर/हाथरस, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कन्नौज,
देवरिया, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा/जेपी नगर, बदांयू, वाराणसी, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, सहारनपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद/हापुड़, बागपत, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर-खीरी, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed