फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dense fog slows down traffic, halts road traffic

Prayagraj News: घने कोहरे से थमी रफ्तार, सड़क पर रेंगा यातायात

Mon, 15 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 15 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dense fog slows down traffic, halts road traffic
रविवार की सुबह छाया कोहरा।  संवाद
सर्दी के साथ छाए घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह सड़कों पर कोहरा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़क और ग्रामीण मार्गों पर वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं, जिससे जगह-जगह जोखिम भरे हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और बाजार पहुंचने वाले लोग देर से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जबकि भारी वाहनों के चालकों को भी काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन

सर्दी और कोहरे के असर से सुबह के समय बाजारों में रौनक देर से दिखाई दी। ग्रामीण इलाकों से मुख्यालय आने वाले लोगों को भी समय से पहुंचने में परेशानी हुई। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंझनपुर, करारी, सरायअकिल सहित अन्य स्थानों पर बसें और अन्य सवारी वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह कोहरे का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप और छांव की स्थिति रहेगी।

रविवार की सुबह छाया कोहरा।  संवाद

रविवार की सुबह छाया कोहरा।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed