फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue to eight police personnel including SP Gangapar

एसपी गंगापार समेत आठ पुलिस कर्मियों को डेंगू

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue to eight police personnel including SP Gangapar
एसपी गंगापार समेत आठ पुलिस कर्मियों को डेंगू
विज्ञापन

थार्नहिल रोड चौकी प्रभारी भी पीड़ित, 21 नए मरीज, अब तक 557 हुए पीड़ित
प्रयागराज। सर्दी-गर्मी के साथ बदल रहे मौसम में डेंगू मरीजों की संख्या डराने वाली है। मंगलवार को एसपी गंगापार एनके सिंह, थार्नहिल रोड चौकी प्रभारी अरविंद समेत आठ पुलिस कर्मियों को डेंगू पीड़ित बताया गया। इनके साथ कुल 21 नए डेंगू के मरीज चिह्नित किए गए। अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 557 तक पहुंच चुकी है।

पुलिस लाइन में अब तक डेंगू से 35 लोगो पीड़ित हो चुके हैं। बैरकों और सरकारी मकानों में रहने वालों की जांच में इस बात की जानकारी हुई थी। इससे पहले डेंगू पीड़ित सीओ बृज नारायण सिंह निजी अस्पताल से डेंगू का इलाज कराकर घर पहुंच गए। अब एसपी गंगापार और चौकी प्रभारी को डेंगू होना साबित कर रहा है कि जिले में डेंगू का प्रकोप महामारी की तरह है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इससे अनभिज्ञता जताई है, उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज में एलाइजा टेस्ट हो, तभी डेंगू की पुष्टि संभव है। एसपी आवास पर जाकर इसका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed