फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue prevention measures sought from government

डेंगू की रोकथाम के उपायों पर सरकार से मांगा जवाब

Sat, 21 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue prevention measures sought from government
Dengue prevention measures sought from government
डेंगू की रोकथाम केउपायों पर सरकार से मांगा जवाब
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज में डेंगू केप्रकोप से बचाव की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार के साथ, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम से जवाब मांगा है। मामले में शुक्रवार को नगर निगम ने रिपोर्ट रखी। नगर निगम के अधिवक्ता ने बताया कि डेंगू की रोकथाम केलिए शहर में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। निगम ने कई स्थानों के नाम भी बताए।

याची केअधिवक्ता वीसी श्रीवास्तव और शरद चंद्र मिश्र ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए। कहा कि शहर में एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ होता तो लोग डेंगू की चपेट में न आते।जगह-जगह कूड़ा जमा होने और जल जमाव से डेंगू, मलेरिया, हड्डियों से जुड़ी बीमारी, फाइलेरिया सहित कई बीमारियाें के मच्छर पनप रहे हैं और लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नगर निगम की ओर से रोकथाम के उपाय किए गए होते तो लोग डेंगू की चपेट में न आते और न ही इसका प्रकोप बढ़ता। अधिवक्ता सुनीता शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले में सरकार और नगर निगम से जवाब देने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed