फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue positive patients will have to report through NS One card, details will have to be uploaded on the port

प्रयागराज : एनएस वन कार्ड से डेंगू पॉजिटिव मरीजों की देनी होगी रिपोर्ट, पोर्टल पर ब्योरा करना होगा अपलोड

Thu, 03 Aug 2023 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

यूडीएसपी पोर्टल पर प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के डेंगू मरीजों का ब्योरा अपलोड करते ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला मलेरिया विभाग को मिल जाएगी।

विज्ञापन
Dengue positive patients will have to report through NS One card, details will have to be uploaded on the port
डेंगू संक्रमण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनएस वन एंटीजन रैपिड कार्ड से डेंगू की जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर संबंधित चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह मरीज की एलाइजा जांच कराएं। पॉजिटिव आने पर डेंगू का इलाज शुरू किया जाएगा। इसके लिए यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (यूडीएसपी) पर निजी अस्पताल एनएस वन मरीजों का ब्योरा अपलोड करेंगे।

विज्ञापन


यूडीएसपी पोर्टल पर प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम के डेंगू मरीजों का ब्योरा अपलोड करते ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला मलेरिया विभाग को मिल जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग मरीज की एलाइजा जांच के लिए संबंधित चिकित्साधिकारी को अवगत कराएगा। फिर इन मरीजों का डेंगू की तर्ज पर इलाज होगा। विभाग ने एनएस वन कार्ड में डेंगू पॉजिटिव आने पर भी इलाज में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2022 में डेंगू के 1465 मरीज एलाइजा जांच में पाए गए थे। इसमें करीब सात लोगों की मौत भी हो गई थी। एलाइजा से कहीं ज्यादा मरीज एनएस वन जांच के पाए गए थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बुखार बताया गया था। मगर इन सभी मरीजों के लक्षण डेंगू मरीजों की तरह ही थे। इनका प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहा था। कई मरीजों की मौत भी हो गई थी, लेकिन इनकी गिनती डेंगू मरीजों में नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बार भी एलाइजा जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को ही डेंगू संक्रमित माना जाएगा, लेकिन एनएस वन जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों का ब्योरा भी सरकार अपने पास रखना चाहती है।

2700 घरों का निरीक्षण, 44 जगह मिले डेंगू के लार्वा

जिला मलेरिया विभाग ने 2700 घरों का निरीक्षण किया है। इसमें 44 घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। दो मरीज हाल ही में पॉजिटिव पाए गए। इसमें एक मरीज का इलाज लखनऊ के पीजीआई में और दूसरे का इलाज एसआरएन अस्पताल में हुआ है। इसके अलावा छावनी सामान्य अस्पताल में एनएस वन कार्ड की जांच का मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।

यूडीएसपी को आईडीएसपी पोर्टल की जगह इस वर्ष लाया गया है। इसमें डेंगू, मलेरिया सहित कुल 12 बीमारियों के मरीजों की जानकारी सभी सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकीय संस्थानों को देनी होगी। इसी आधार पर इन बीमारियों के विस्तार पर नजर रखी जाएगी। - डॉ. वरुण क्वात्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed