{"_id":"5e1e1d288ebc3e4af81a78bd","slug":"demonstration-against-caa-in-prayagrj-allahabad-news-ald2657346143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए विरोधः नहीं हटीं महिलाएं, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए विरोधः नहीं हटीं महिलाएं, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
demonstration against CAA in Prayagrj
- फोटो : CITY DESK
तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, 19 नामजद समेत 279 पर रिपोर्ट
सीएए-एनआरसी के विरोध में डटे हैं प्रदर्शनकारी
खुल्दाबाद के मंसूर अली पार्क में चल रहा है प्रदर्शन
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में खुल्दाबाद में चल रहा विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सोमवार की रात भी जहां आसमान तले काटी, वहीं मंगलवार को भी देर रात तक धरना स्थल पर डटी रहीं। उधर खुल्दाबाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 19 नामजद समेत 279 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
ख्ुाल्दाबाद के मंसूर अली पार्क में 12 जनवरी की दोपहर से कुछ महिलाओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू किया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और फिर यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या कुछ दर्जन लोगों से सैकड़ों में बदल गई। मौके पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस व एसपी सिटी ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
पुलिस का मानना था कि प्रदर्शनकारी रात बढ़ने के साथ ही घरों को लौट जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाएं न सिर्फ रविवार रात, बल्कि सोमवार रात भी धरनास्थल पर डटी रहीं। विरोध का यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में पुरुष भी जुटे और सीएए-एनआरसी के विरोध में आवाज बुलंद की। धरनास्थल पर विरोध के लिए जुटे अटाला के मो. इमरान ने बताया कि इस तरह के कानून से किसी को फायदा नहीं होने वाला। असम इसका जीता-जागता सबूत है। उधर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
नामजद आरोपियों में ऋचा भी शामिल
प्रदर्शन खत्म कराने में नाकाम रही खुल्दाबाद पुलिस ने इस मामले में कुल 279 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि 12 जनवरी को पुलिस दोपहर में मंसूर अली पार्क अटाला के पास पहुंची तो देखा कि पार्क के अंदर करीब 60-70 महिलाएं व 150-200 के लगभग पुरुष हाथों में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में तख्ती व बैनर लेकर उग्र होकर नारे लगा रहे थे। निषेधाज्ञा लागू होने की बात बताने के बावजूद लोग नहीं माने और प्रदर्शन जारी रखा।
यह कृत्य धारा 144 का उल्लंघन है। पुलिस ने शाह आलम, अदनान, मो. मासूक, लड्डन, मंजूर अली, मो. जहीर, नवी अहमद, नसीमउद्दीन, जिन्ना, सादिक खां, जिशान, आदिल हमजा, ऋचा सिंह, मंजू पाठक, सारा अहमद, फराज उस्मानी, उमर खालिद, सादाब सिद्दिकी, अविनाश मिश्रा व 270 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।