फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूंसी के छतनाग में हिस्ट्रीशीटर छोट्टन गिरी सहित तीन शातिर बदमाशों के मकानों को ढहाया गया

Thu, 10 Dec 2020 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Dec 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Demolition of house of three vicious miscreants including history Sheeter Chhotan Giri begins in Anantnag in Jhunsi
Prayagraj News : झूंसी के छतनाग में मकान का ध्वस्तीकरण करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

माफिया की अवैध संपत्तियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी में बृहस्पतिवार को झूंसी के छतनाग गांव में गिरि ब्रदर्स के आशियाने पर पीडीए का बुलडोजर गरजा। गिरि ब्रदर्स के नाम से जनपद में चर्चित माफिया प्रमोद उर्फ बब्लू गिरि तथा मनोज उर्फ छोट्टन गिरि के तकरीबन 500 वर्गगज में बने दो मंजिल मकान को पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद ढहा दिया गया। पीडीए की दलील थी कि उक्त मकान का निर्माण बगैर नक्शा पास कराए किया गया था। कार्रवाई के दौरान पीडीए के तीन जोनल अधिकारियों के अलावां एसडीएम फूलपुर तथा कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। 

Demolition of house of three vicious miscreants including history Sheeter Chhotan Giri begins in Anantnag in Jhunsi
prayagraj news : झूंसी में हिस्ट्रीशीटर छोट्टन गिरी। - फोटो : prayagraj

झूंसी के छतनाग गांव निवासी प्रमोद गिरि उर्फ बब्लू तथा मनोज उर्फ छोट्टन गिरि सगे भाई हैं। दोनों के खिलाफ झूंसी में हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। छोट्टन तकरीबन छह साल से जेल में बंद है। प्रमोद गिरि इन दिनों जमानत पर बाहर है। माफिया गिरि ब्रदर्स का छतनाग गांव के अंदर तकरीबन 500 वर्गगज में दो मंजिला आलीशान मकान था।

Demolition of house of three vicious miscreants including history Sheeter Chhotan Giri begins in Anantnag in Jhunsi
prayagraj news : झूंसी में हिस्ट्रीशीटर छोट्टन गिरी का मकान ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

शासन के निर्देश पर माफियाओं और बदमाशों के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई की क्रम में बृहस्पतिवार को पीडीए का तोड़ू दस्ता तीन बुलडोजर लेकर छतनाग गांव गिरि ब्रदर्स के घर पहुंचा। पीडीए के तोड़ू दस्ते के साथ जोनल अधिकारी सत शुक्ला, शिवानी सिंह तथा आलोक पांडेय, एसडीएम फूलपुर युवराज सिंह व कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।

अचानक भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अमले को देख ग्रामीण भी सन्न रह गए। जोनल अधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि तकरीबन 500 वगर्गज में दो मंजिल मकान का निर्माण पीडीए से बगैर नक्शा पास कराए किया गया था। इसी वजह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मकान को ढहाने से पहले उसे खाली कराया गया। पीडीए की कार्रवाई साढ़े ग्यारह बजे शुरु होकर शाम साढ़े चार बजे तक चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Demolition of house of three vicious miscreants including history Sheeter Chhotan Giri begins in Anantnag in Jhunsi
prayagraj news : झूंसी में हिस्ट्रीशीटर छोट्टन गिरी का मकान ढहाता पीडीए का जेसीबी। - फोटो : prayagraj

प्रमोद पर 18 और छोट्टन पर दर्ज हैं आठ मुकदमे

अकेले झूंसी थाने में ही प्रमोद उर्फ बब्लू गिरि पर कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या और हत्या के प्रयास के भी केस हैं। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। मनोज उर्फ छोट्टन गिरि पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। 2014 से वह दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है। 

बिलख्ती रहीं महिलाएं, कहां जाएंगे हम लोग 

कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रमोद और छोट्टन गिरि के परिवार की महिलाएं लगातार बिलखती रहीं। वे पुलिसवालों से लगातार यही कहे जा रही थीं कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आखिर कहां जाएंगे। परिवार की महिहलाओं का कहना था कि 500 वर्गगज में बने दो मंजिले मकान का निर्माण कई साल पहले कराया गया था। ऐसे में अब भवन का नक्शा पास न होने की दलील देकर गिराया जाना, सरासर अन्याय है। आक्रोशित महिलाओं को पुलिस ने वहां से समझाकर उन्हें हटाया।

विज्ञापन
Demolition of house of three vicious miscreants including history Sheeter Chhotan Giri begins in Anantnag in Jhunsi
prayagraj news : झूंसी में हिस्ट्रीशीटर छोट्टन गिरी का मकान ढहाता पीडीए का जेसीबी। - फोटो : prayagraj

ढहाना था कोई मकान और गिराने लगे नवनिर्मित भवन 

पीडीए के तोड़ू दस्ते से बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान भारी चूक हुई। तोड़ू दस्ते को माफिया प्रमोद और छोट्टन गिरि के मकान को ढहाना था लेकिन शुरुआत में माफिया के पट्टीदार का मकान तोड़ू दस्ते का बुलडोजर ढहाने लगा। जोनल अधिकारी आलोक पांडेय, शिवानी सिंह तथा एसडीएम फूलपुर युवराज सिंह की अगुवाई में प्रमोद के पट्टीदार का नवनिर्मित मकान का अगला हिस्सा ढहा भी दिया गया।

आज ही इस घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम था। परिजन गृह प्रवेश के पूजन और बाद के आयोजन में जुटे थे। शुक्रवार को पट्टीदार के युवक की जबलपुर बारात भी जानी है। कार्रवाई आधी ही चली थी कि जोनल अधिकारी सत शुक्ला वहां पहुंच गए और बताया कि उक्त मकान नहीं बल्कि दूसरा मकान जमीदोंज करना है। तब पीडीए का तोड़ू दस्ता वहां से हटा। पीडीए की इस कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed