फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to remove PCS main optional subject, campaign started through Twitter

UPPSC : पीसीएस मुख्य वैकल्पिक विषय हटाने की मांग, ट्विटर के माध्यम से शुरू किया अभियान

Fri, 13 Jan 2023 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 10:18 PM IST
सार

भ्रष्टाचार मुख्य मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह, उत्कर्ष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतियोगी छात्रों ने पीसीएस मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाने का अभियान शुरू किया है। उनका कहना है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों के प्रतियोगी छात्रों के साथ न्याय किया जाए।

विज्ञापन
Demand to remove PCS main optional subject, campaign started through Twitter
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पीसीएस मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाए जाने को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों ने ट्विटर के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को संबोधित ट्वीट किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुख्य मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह, उत्कर्ष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतियोगी छात्रों ने पीसीएस मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाने का अभियान शुरू किया है। उनका कहना है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों के प्रतियोगी छात्रों के साथ न्याय किया जाए। स्केलिंग जैसी घातक व्यवस्था से प्रतियोगी छात्रों को मुक्ति मिले और सभी विषयों के साथ न्याय हो ।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्रों ने ट्विटर पर हिंदी माध्यम का गिरता ग्राफ, मानविकी विषय के साथ न्याय, वैकल्पिक विषय व स्केलिंग सिरदर्द आदि टैग लाइन देकर टवीट किया। प्रतियोगी छात्र उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि  2019 से ही मांग की जा रही है कि मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटा कर उत्तर प्रदेश विशेष को जोड़ा जाए, ताकि प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि यह अभियान लगातर जारी रहेगा। जल्द ही प्रदेश भर के प्रतियोगी छात्र अपने- अपने जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस संबंध में लिखित रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। अभियान में मनोज पांडेय, सतीश कुमार,  डॉली, कंचन, अर्चना सिंह, अरविंद मिश्र आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed