फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to give monthly pension of Rs 25 thousand to advocates above 60 years of age

Prayagraj News: 60 साल से ऊपर के अधिवक्ताओं को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to give monthly pension of Rs 25 thousand to advocates above 60 years of age
जिला अधिवक्ता संघ की ओर से मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। अधिवक्ताओं ने मांगों के संबंध में बैठक की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से नए अधिवक्ताओं के लिए 10 हजार रुपये भत्ता व 60 साल से ऊपर के अधिवक्ताओं को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की। इसके साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं में अधिवक्ताओं को शामिल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संघ के मंत्री दिनेश चंद्र पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता गर्मी, धूप, सर्दी, बरसात में टीनशेड के नीचे बैठकर न्यायिक कर्तव्यों का पालन करते हैं। अधिवक्ताओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। ऐसे में हर हाल में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए।
ज्ञापन देने के दौरान पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, कृष्ण बिहारी तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, राकेश तिवारी, हरि सागर मिश्र, पूर्व मंत्री कृष्ण चंद्र बऊ, केके मालवीय, अरुण पांडेय, प्रमोद सिंह, अरुण उपाध्याय, देवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।


सड़क पर अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी
जिला न्यायालय के बाहर मंगलवार को कुछ अधिवक्ताओं ने सड़क पर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed