{"_id":"6a1ded984e519effc2091dae","slug":"demand-for-permission-to-extract-sand-from-boats-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-15575-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नाव से बालू निकालने की स्वीकृति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नाव से बालू निकालने की स्वीकृति देने की मांग
Tue, 02 Jun 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
घूरपूर - बसवार में रैली निकालते बालू मजदूर
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने रविवार को क्षेत्र के बसवार गांव में रैली निकालकर यमुना नदी से मशीन से बालू निकालने का विरोध किया और नाव से बालू खनन करने की स्वीकृति देने समेत मजदूर हितों से संबंधित निर्णय लेने की मांग की।
रैली में लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, सभी को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, वीबजी रामजी योजना रद्द करने, मनरेगा को बहाल कर 200 दिन काम देने और 600 रुपये के हिसाब से मजदूरी देने, यमुना नदी में बालू निकासी में मशीनीकरण पर रोक लगाकर नाव से बालू निकालने की स्वीकृति लेने की मांग की। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बसवार गांव कमेटी का गठन भी किया गया।