{"_id":"5cc4a8eabdec2207801a4c1a","slug":"deliverable-boy-have-been-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलेवरी ब्यॉय को तमंचा सटाकर लूटे रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलेवरी ब्यॉय को तमंचा सटाकर लूटे रूपये
Sun, 28 Apr 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खाने-पीने की वस्तुओं की घरों में डिलेवरी वाली कंपनी के डिलेवरी ब्यॉय से बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसके रूपये और मोबाइल छीन लिया। भुक्तभोगी ने जार्जटाउन थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गुरूवार रात करीब साढ़े दस बजे अल्लापुर में वैभव श्रीवास्तव के घर में डिलेवरी को गया था। वहां से लौटते समय आनंद अखाड़ा के पास तीन बदमाशें ने तमंचा अड़ाकर उसे रोक लिया और उसके पास से मोबाइल समेत साढ़े तीन हजार रूपये छीन लिए।
विज्ञापन
बाद में बदमाश उसे मोबाइल लौटाकर वहां से भाग गए। वारदात के बाद सुनील तुरंत जार्जटाउन थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन