फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi launches second air service from Prayagraj

प्रयागराज से दिल्ली की दूसरी हवाई सेवा शुरू 

Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi launches second air service from Prayagraj
indigo - फोटो : प्रयागराज
एयर इंडिया के बाद प्रयागराज से दिल्ली के लिए शनिवार से विमानन कंपनी इंडिगो ने भी हवाई सेवा शुरू कर दी। बम्हरौली के नए टर्मिनल में इसका शुभारंभ सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप जलाने और केक काटने के साथ किया। प्रयागराज से बंगलूरू और मुंबई के बाद इंडिगो की दिल्ली के लिए यह तीसरी हवाई सेवा है। अगले माह इंडिगो 28 जून को कोलकाता और रायपुर की भी सीधी उड़ान शुरू कर देगी। दिल्ली के लिए शुरू हुई इस हवाई सेवा को लेकर लोगों में भी खासा क्रेज रहा। 
विज्ञापन


इंडिगो की 180 सीट वाली इस एयरबस  के पहले सफर में संगमनगरी से कुल 125 मुसाफिर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसमें दो छोटे बच्चे भी रहे। इंडिगो अफसरों ने भी माना कि प्रयागराज से हमें अच्छा रिस्पांस मिला। आने वाले समय में कई अन्य शहरों के लिए भी प्रयागराज से सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता और मेयर अभिलाषा गुप्ता की मौजूदगी में कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर करें, इसी वजह से पीएम मोदी के नेतृत्व में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस)- उड़ान के तहत सस्ती हवाई सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आरसीएस के तहत दूसरे दौर की बिडिंग में यूपी के नौ एयरपोर्ट एवं 22 एयर रूट का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों प्रयागराज से कुछ अन्य शहरों के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू होगी। कहा कि प्रदेश में जेवर हवाई अड्डे का भी निर्माण तेजी से चल रहा है। इस एयरपोर्ट के खुलने के बाद दिल्ली के इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यातायात का दबाव कुछ कम हो जाएगा। 

इसके पहले दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट अपने पूर्व निर्धारित समय से दस मिनट पहले ही यहां पहुंच गई। सफर में दिल्ली से कुल 186 यात्री आए। इसमें कुल आठ छोटे बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, अनिल केसरवानी झल्लर, हर्ष केसरी, एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव आदि मौजूद रहे। 

समय सारिणी इंडिगो
6ई 2037    दिल्ली-प्रयागराज        सुबह11.00-12.20 बजे
6ई 2038    प्रयागराज-दिल्ली        दिन 12.50-02.05 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed