फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deepawali Special train from Allahabad

छिवकी से बांद्रा के लिए चलेगी सुविधा स्पेशल

Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Deepawali Special train from Allahabad
Deepawali Special train from Allahabad
दिवाली और छठ के लिए रेलवे का 14 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान
विज्ञापन

10 ट्रेनों का इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी के रास्ते होगा संचालन
प्रयागराज। दिवाली और छठ के अवसर पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने 14 स्पेशल ट्रेन को चलाने का एलान किया है। इसमें दस ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन और इलाहाबाद छिवकी के रास्ते संचालित होंगी। इस अवधि में इलाहाबाद छिवकी से बांद्रा टर्मिनल (मुंबई) के लिए भी सीधी ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन छिवकी से प्रत्येक बृहस्पतिवार 24 अक्तूबर से 21 नवंबर तक एवं बांद्रा टर्मिनल से प्रत्येक बुधवार 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। 21 कोच की इस ट्रेन में 15 कोच थर्ड एसी, तीन कोच स्लीपर, एक कोच पैंट्रीकार एवं दो जेनरेटर यान के रहेंगे।

इलाहाबाद छिवकी से बांद्रा टर्मिनल सुबह नौ बजे चलेगी जो जलगांव, उधना के रास्ते अगले दिन दोपहर 1.30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा से इसका संचालन रात 12.20 बजे होगा और अगले रोज तड़के 3.45 बजे ट्रेन छिवकी पहुंच जाएगी। इसके अलावा 82115/82116 पुणे-दानापुर, 02791/02792 सिकंदराबाद-पटना, 82365/82366 पटना-आनंद विहार, 04042/04041 आनंद विहार-जयनगर, 04034/04033 आनंद विहार-जयनगर, 82929/82930 बांद्रा टर्मिनल-गया, 82931/82930 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी, 09019/09020 उधना-छपरा एवं 82947/82948 अहमदाबाद-पटना के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन विभिन्न तिथियों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed