फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Declaration of motion against Saidabad block chief

सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Declaration of motion against Saidabad block chief
चुनाव - फोटो : file
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पंचायतों की राजनीति में भी उलटफेर शुरू हो गया है। ऐसे ही एक मामले में पूर्व मंत्री राकेश त्रिपाठी के भतीजे आमने-सामने आ गए हैं। सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया है। प्रस्ताव पर डीएम ने बैठक की तिथि निर्धारित कर दी है। बैठक के दौरान ही अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले बीडीसी सदस्यों का अपना बहुमत साबित करना होगा।
विज्ञापन


सैदाबाद में अविश्वास प्रस्ताव की लड़ाई पुरानी है। इस बार अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य भाजपा नेता प्रमोद त्रिपाठी हैं, जो रसूलपुर से बीडीसी सदस्य हैं। उन्होंने सपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी की बहू एवं सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख भार्गवी तिवारी के खिलाफ 127 में 115 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर वाला अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा है। मामले में डीएम संजय कुमार ने 29 मई को बैठक की तारीख निर्धारित कर दी है। 29 को बैठक के दौरान प्रमोद त्रिपाठी को अविश्वास प्रस्ताव पर बहुमत साबित करना होगा। बता दें कि सैदाबाद में प्रमोद त्रिपाठी और नरेंद्र त्रिपाठी के बीच की यह राजनीतिक लड़ाई पुरानी है। दोनों ही पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के भतीजे हैं। प्रमोद भाजपा और नरेंद्र सपा से जुड़े हैं।
विज्ञापन


2010 में प्रमोद त्रिपाठी सैदाबाद के ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे लेकिन 2012 में सपा की सरकार आने पर वर्ष 2013 में नरेंद्र त्रिपाठी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए और प्रमोद को कुर्सी छोड़नी पड़ी एवं नरेंद्र त्रिपाठी सैदाबाद के ब्लॉक प्रमुख बन गए। 2015 के चुनाव में नरेंद्र की बहू भार्गवी त्रिपाठी बीडीसी सदस्य चुनी गईं और ब्लॉक प्रमुख बनीं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार प्रमोद त्रिपाठी ने पलटवार किया और भार्गवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। हालांकि यह 29 को ही तय हो सकेगा कि प्रमोद ब्लॉक प्रमुख की सीट पर दोबारा कब्जा जमा पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed