फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision: High Court acquitted the accused in the murder case

निर्णय : हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में आरोपितों को किया बरी

Fri, 04 Mar 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 11:36 PM IST
सार

कोर्ट ने मामले में आदेश की प्रति को निचली अदालत को भी भेजने का आदेश दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और चंद्र कुमार राय की खंडपीठ ने एक साथ चार आरोपितों की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।

विज्ञापन
Decision: High Court acquitted the accused in the murder case
अदालत - फोटो : file

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर जिले के बंसारी गांव में 15 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपितों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में तीन आरोपित जमानत पर बाहर हैं, उनकी जमानत बांड को समाप्त किया जाता है और एक आरोपित जेल में उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया जाता है।

विज्ञापन





कोर्ट ने मामले में आदेश की प्रति को निचली अदालत को भी भेजने का आदेश दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और चंद्र कुमार राय की खंडपीठ ने एक साथ चार आरोपितों की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।
विज्ञापन





मामले में निचली अदालत ने चारों अभियुक्तों को आजीवन कारावास और सात हजार रुपये जुमाने की सजा सुनवाई थी। अभियुक्तों ने निचली अदालत केफैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोर्ट ने पाया अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए कथित चश्मदीद गवाहों के साक्ष्य विश्वास को प्रेरित नहीं करते हैं। उनकी चश्मदीद गवाही संदेहयुक्त है। मौखिक साक्ष्य भी चिकित्सा साक्ष्य के अनुरूप नहीं है। घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। अभियोजन पक्ष आरोपितों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है।




आरोपितों पर एक तिलक कार्यक्रम के दौरान शिव सिंह की हत्या का आरोप लगाया गया था। मामले में उसकी पत्नी की ओर फतेहपुर जिले के थाना असोथर में चार मई 2006 को एफआईआर लिखाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed