{"_id":"629a5da9866b987ec30a6a93","slug":"death-of-cousins-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : तालाब में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत
Sat, 04 Jun 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:44 AM IST
सार
सराय ममरेज के पूरे रघई उर्फ कसौझा गांव निवासी रामनरेश और राजेश यादव दोनों सगे भाई हैं। जिनमें रामनरेश का दूसरे नंबर का बेटा दिव्यांशु (13) कक्षा आठ का छात्र था और राजेश यादव का चौथे नंबर का लड़का मिथिलेश कुमार (15) कक्षा नौवीं का छात्र था।
विज्ञापन
बच्चे डूबे
- फोटो : Social Media
विस्तार
तालाब में नहाते समय डूबने से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सराय ममरेज के पूरे रघई उर्फ कसौझा गांव निवासी रामनरेश और राजेश यादव दोनों सगे भाई हैं। जिनमें रामनरेश का दूसरे नंबर का बेटा दिव्यांशु (13) कक्षा आठ का छात्र था और राजेश यादव का चौथे नंबर का लड़का मिथिलेश कुमार (15) कक्षा नौवीं का छात्र था।
विज्ञापन
दोनों शुक्रवार को गांव में स्थित शिव मंदिर के पास एक तालाब में स्नान करते समय डूबने लगे। जिसे देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए तालाब में कूदकर बच्चों की जान बचाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। लोगों ने किसी तरह दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीक एक नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन