{"_id":"637a6baa8a8b5337f83c33a3","slug":"death-of-canine-specialist-dr-shreeshchandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : केनाइन विशेषज्ञ डॉ. श्रीशचंद्रा का निधन, पशु प्रेमियों में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : केनाइन विशेषज्ञ डॉ. श्रीशचंद्रा का निधन, पशु प्रेमियों में शोक की लहर
Sun, 20 Nov 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:32 PM IST
सार
डॉ श्रीश चंद्रा नगर निगम प्रयागराज के पूर्व पशुधन अधिकारी थे और पार्कों की देख रेख को निजी हाथों में देना और श्लाटर हाउस को लाइसेंस देने का काम डॉ चंद्रा ने ही शुरु किया था। डॉ चंद्रा ने डॉग केयर सेंटर की स्थापना करके पेट्स का इलाज करते थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : डॉ. श्रीशचंद्र। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी केनाइन स्पेशलिस्ट डॉ. श्रीश चंद्र का रविवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉ चंद्रा कई बीमारियों से पीड़ित थे और उनका एक सप्ताह से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर रविवार को लखनऊ ले जाने के लिए शिफ्ट करते समय डॉ चंद्रा ने अंतिम सांस ली। डॉ चंद्रा के मृत्यु की सूचना मिलते ही प्रयागराज के पशु प्रेमियों में शोक की लहर चली गई। लोगों ने उनको अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
डॉ श्रीश चंद्रा नगर निगम प्रयागराज के पूर्व पशुधन अधिकारी थे और पार्कों की देख रेख को निजी हाथों में देना और श्लाटर हाउस को लाइसेंस देने का काम डॉ चंद्रा ने ही शुरु किया था। डॉ चंद्रा ने डॉग केयर सेंटर की स्थापना करके पेट्स का इलाज करते थे , पिछले 25 सालों से डॉ चंद्रा पेट्स के विभिन्न बीमारियों का सफल इलाज करते रहे।
विज्ञापन
हर साल डॉग शो का आयोजन करवाते थे। डॉ चंद्रा पेट्स चिकित्सा पर होने वाले कॉन्फ्रेंस में देश दुनिया में अपनी बात रखते थे और उनकी थीसिस पर लोग चर्चा करते थे। डॉ चंद्रा को कई अवार्ड मिल चुके हैं और प्रयागराज की एक धरोहर की तरह थे। उनके करीबियों ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को 10 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा।
विज्ञापन