फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack on four people including advocate

Prayagraj : अधिवक्ता समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला, गोली लगने से हालत नाजुक

Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

मऊआइमा के तेजपुर निवासी अधिवक्ता कलामउद्दीन, आमिर, इजहार, जयफी गांव के मुन्ना के घर फतेहा में शामिल होने के लिए गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय वसीम उर्फ गब्बर ने उनको रोक लिया।

विज्ञापन
Deadly attack on four people including advocate
Prayagraj News : मारपीट में घायल भुक्तभोगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अधिवक्ता समेत चार लोगों को पर हमला कर दिया। पिटाई से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  हमलावरों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अधिवक्ता को लग गई। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन



मऊआइमा के तेजपुर निवासी अधिवक्ता कलामउद्दीन, आमिर, इजहार, जयफी गांव के मुन्ना के घर फतेहा में शामिल होने के लिए गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय वसीम उर्फ गब्बर ने उनको रोक लिया। इसी दौरान विपक्षी एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने अधिवक्ता समेत चारों लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली अधिवक्ता कलामउद्दीन के हाथ में लग गई।
विज्ञापन



हमले में चारों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की खबर पाकर मऊआइमा की पुलिस आननफानन मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घायल पक्ष के शादाब अहमद की तहरीर पर वसीम उर्फ गब्बर, लल्लू उर्फ अब्दुल, मो. शादाब, जैश सिद्दीकी, इरफान और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed