Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadlock stalls recruitment for 2,560 assistant professor posts; not a single recruitment has been completed

High Court : गतिरोध से असिस्टेंट प्रोफेसर के 2560 पदों पर भर्ती अटकी, दो वर्ष में नहीं हो सकी एक भी भर्ती

Sat, 18 Oct 2025 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 02:16 PM IST
सार

शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को दो वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक आयोग एक भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है। इससे प्रतियोगी भर्तियों के बड़े अवसरों से तो वंचित हैं ही प्रदेश के महाविद्यालयों में पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन
Deadlock stalls recruitment for 2,560 assistant professor posts; not a single recruitment has been completed
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में गतिरोध की वजह से असिस्टेंट प्रोफेसर के 2560 पदों पर भर्ती अटक गई है। 1310 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है लेकिन अलग-अलग कारणों से गतिरोध बन गया है। वहीं 1250 रिक्तियों की सूची मंगा ली गई है और इनके लिए अधियाचन पोर्टल का इंतजार है।

विज्ञापन


शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को दो वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक आयोग एक भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है। इससे प्रतियोगी भर्तियों के बड़े अवसरों से तो वंचित हैं ही प्रदेश के महाविद्यालयों में पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। भर्ती लंबित होने की वजह से कॉलेजों में शिक्षकों के तीन हजार से अधिक पद खाली हैं। इनमें से विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1310 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है लेकिन उसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रतियोगी आंदोलनरत हैं। अभ्यर्थियों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं। इसके अलावा प्रो. कीर्ति पांडेय ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह से भी गतिरोध बन गया है और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के अन्य रिक्त पदों की सूची भी मंगा ली गई है। निदेशालय की ओर से 1250 पदों की सूची आयोग को भेजी गई है लेकिन गाइडलाइन के तहत अधियाचन आयोग के पोर्टल पर भेजना है। इसके विपरीत आयोग में अभी तक अधियाचन पोर्टल ही नहीं बन पाया है। ऐसे में इन पदों के लिए भी अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मुश्किल यह कि आयोग के अफसरों के अनुसार नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही किसी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

नई भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाना तो दूर पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया भी नए अध्यक्ष के आने तक रुकी रहेगी। आयोग के अधियाचन पोर्टल के तैयार होने में भी 20 दिन से एक महीने तक का समय लगने की बात कही जा रही है। इसके बाद ही नई भर्ती के लिए अधियाचन हो पाएगा। इसके बाद ही असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 1250 पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। तब तक शिक्षकों के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के 2560 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रुकी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed