{"_id":"62641c09069b6432c82917b1","slug":"dead-body-thrown-in-the-field-after-killing-a-young-man-in-handia-four-friends-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हंडिया में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, चार दोस्त नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हंडिया में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, चार दोस्त नामजद
Sat, 23 Apr 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:02 PM IST
सार
धौरहरा गांव के रहने वाला राम प्रसाद गिरि (22) मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव के ही रहने वाले उसके चार दोस्त बाइक से आए और बाइक पर बिठाकर कटहरा बाजार चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धौरहरा गांव में शुक्रवार की रात राम प्रसाद गिरि की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। घर वालों ने इस मामले में उसके चार दोस्तों को नामजद किया है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
धौरहरा गांव के रहने वाला राम प्रसाद गिरि (22) मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव के ही रहने वाले उसके चार दोस्त बाइक से आए और बाइक पर बिठाकर कटहरा बाजार चले गए। वहां पर पांचों ने शराब पी। देर रात तक जब राम प्रसाद नहीं लौटा तो बड़ा भाई देवी प्रसाद गांव में रहने वाले दोस्तों के घर पहुंचा तो वे सभी अपने घरों में थे। उन्होंने कहा कि राम प्रसाद पहले ही वहां से घर जाने की बात कहकर चला गया था।
विज्ञापन
घर वाले घबरा गए। रात में ही टार्च लेकर गांव वाले राम प्रसाद को ढूंढने लगे। गांव के बाहर सूखे नाले की झाड़ियों में राम प्रसाद की लाश मिल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव पर गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने रात में ही उसके दोस्तों के घर में दबिश दी।
विज्ञापन
एक को छोड़कर सभी फरार हो गए थे। शनिवार को भाई देवी प्रसाद की तहरीर पर गांव के ही सोनू गिरि, सनी गिरि, बल्ले गिरि और लक्ष्मण प्रसाद को नामजद कर उनकी खोजबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर हंडिया धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। नामजद आरोपियों के पकड़े जाने के बाद स्थिति साफ होगी।