फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of youth missing for three days found in bushes, suspicion of murder

Prayagraj : तीन दिन से गायब युवक की लाश झाड़ियों मिली, हत्या की आशंका

Sat, 02 Nov 2024 03:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 03:44 PM IST
सार

मेजा में समहन गांव के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ देर में शव की शिनाख्त करछना के मंदीप यादव पुत्र बनवारी लाल यादव के रूप में की गई। बताया गया कि मंदीप 30 अक्तूबर को गांव में घूमने के लिए निकला था।

विज्ञापन
Dead body of youth missing for three days found in bushes, suspicion of murder
छानबीन में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेजा इलाके के अमिलिया खुर्द के पास शुक्रवार दिन में एक झाड़ी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ देर में वहां पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर मौके पर मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ मेजा के एसीपी रवि गुप्ता पहुंच गए। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को युवक के जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे शव की शिनाख्त करछना थाना क्षेत्र के चंदेलनकापूरा (कोलाही) के मंदीप यादव (20) के रूप में की गई। सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच-पड़ताल में पता चला कि युवक के सिर पर वार कर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा है। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

शुक्रवार दिन में अमिलिया खुर्द गांव के खेल मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलने के दौरान बच्चों की गेंद झाड़ी में चली गई। गेंद की तलाश में बच्चे झाड़ी के पास गए तो वहां पर एक युवक की लाश पड़ी थी। लाश की सूचना पर कुछ देर में काफी संख्या में लोग वहां पर जुट गए। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मेजारोड चौकी इंचार्ज अंकुश कुमार ने बताया कि युवक की जेब से उसका आधार कार्ड मिल गया। जिससे शव की शिनाख्त मंदीप यादव (20) पुत्र बनवारी यादव के रूप में की गई।

विज्ञापन

चार के खिलाफ हत्या का मुकदम दर्ज

परिजनों ने बताया कि 30 अक्तूबर को दिन में साइकिल से सिरसा बाजार के लिए मंदीप घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा तो हर संभव स्थान पर उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को मंदीप की लाश अमिलिया खुर्द झाड़ी में मिली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंदीप की हत्या कर उसकी लाश फेंक दी गई। मंदीप के सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेजा के बगहा गांव के सूरज पटेल से मंदीप का विवाद था।

सूरज ने मंदीप को समझौता के लिए मेजा बुलाया था। मेजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेजारोड चौकी इंचार्ज ने बताया कि लाश में सिर के अलावा कई जगहों पर जख्म पाए गए हैं। मंदीप दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता बनवारी यादव मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मेजा पुलिस ने पिता बनवारी यादव की तहरीर पर सूरज पटेल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed