{"_id":"643a29a76d1e6a225e0125d7","slug":"dead-body-of-asad-and-shooter-ghulam-son-of-mafia-atiq-ahmed-handed-over-to-khak-atiq-could-not-attend-the-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव सुपुर्द ए खाक, जनाजे में नहीं शामिल हो पाया अतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव सुपुर्द ए खाक, जनाजे में नहीं शामिल हो पाया अतीक
Sat, 15 Apr 2023 10:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 10:07 AM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और गुर्गे गुलाम के शवों का अंतिम संस्कार शनिवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। असद का शव कसारी मसारी कब्रिस्तान में जबकि गुलाम के शव को मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : असद अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और गुर्गे गुलाम के शवों का अंतिम संस्कार शनिवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। असद का शव कसारी मसारी कब्रिस्तान में जबकि गुलाम के शव को मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। असद के जनाने में मिट्टी देने के लिए पांच छह लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई। माफिया अतीक अहमद बेटे के जनाने में शामिल नहीं हो सका। वहीं शाइस्ता परवीन ने भी सरेंडर नहीं किया, हालांकि पुलिस तैनात रही। गुलाम के अंतिम संस्कार में उसके पिता ने हिस्सा लिया। उसकी पत्नी सना भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं, जबकि भाई राहिल हसन और अन्य परिजनों ने जनाजे में हिस्सा नहीं लिया।
पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कब्रिस्तान के आधा किलोमीटर चारों तरफ बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जनाजे में अतीक के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हो सका। असद के नाना और मौसा ही मिट्टी में शामिल हुए। अतीक, शाइस्ता और अशरफ कोई भी मौके पर नहीं पहुंच सका। एक सौ से अधिक बुर्का नशीं महिलाएं जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंची थीं, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इससे काफी गहमा गहमी की स्थिति बनी रही।