फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

प्रयागराज : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने शव रखकर सड़क किया जाम, हत्या का आरोप

Mon, 23 Jan 2023 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 08:12 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी राम मिलन (32) पुत्र बंगाली का शव रविवार सुबह एक पेड़ से लटकता मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम उसका शव घर आया।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
Prayagraj : चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी राम मिलन (32) पुत्र बंगाली का शव रविवार सुबह एक पेड़ से लटकता मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम उसका शव घर आया, लेकिन परिजनों ने रात में अंतिम संस्कार नहीं किया।

विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजन व गांववालों ने सड़क पर शव रखकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रतापपुर-शिवराजपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देर जाम खत्म कराया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

राम मिलन का शव मिलने के बाद से ही परिजनों का कहना था कि उसको किसी ने मार कर शव पेड़ से लटकाया है। वे लगातार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सुनवाई न होने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसीपी बारा संतलाल सरोज व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। एसीपी ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। एसीपी के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया।

इसके बाद मृतक की पत्नी उमा देवी ने शंकरगढ़ थाने में बोंगईलाल, टक्कूलाल पुत्र रामलाल ऊर्फ बंजरिया व बिक्कीलाल पुत्र बोंगईलाल के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि तीनों 21 जनवरी की रात उसके घर आए थे और उनको जान से मारने की धमकी दी थी। उसी की अगली सुबह राम मिलन का शव फंदे पर लटकता मिला। यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में उसके साथ भी मारपीट कर चुके हैं। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed