{"_id":"685540e05cb5c3605a07cb69","slug":"dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-inside-the-room-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कमरे के अंदर विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कमरे के अंदर विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव
Fri, 20 Jun 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:37 PM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर मोहल्ले में एक कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद नगर मोहल्ले में एक कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता ने 2018 में लव मैरिज की थी। वह पति के साथ नैनी में रहती थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
श्रेया सोनी (26) पुत्री अमरनाथ सोनी निवासी कीडगंज प्रयागराज ने 14 सितंबर.2018 में बनारस के रहने वाले अनिल मौर्य पुत्र बुधीराम मौर्य से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही यह नैनी के आनंद नगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहते थे। श्रेया का पति अनिल कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। श्रेया कमरे में अकेली थी। शुक्रवार को परिजनों ने इसको लगातार फोन किया, फोन का जवाब न मिलने पर परिवार के लोगों ने मकान मालिक से संपर्क किया।
विज्ञापन
मकान मालिक शकुंतला पांडेय जब इसके कमरे में इसको बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ कर देखा तो श्रेया का शव पंखे से बंधे रस्सी के सहारे लटक रहा था। मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना नैनी पुलिस को देते हुए परिवार के लोगों को बताया। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने दरवाजा तोड़ के शव को फंदे से नीचे उतारा। अभी तक मायके वालों की ओर से किसी तरह की कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन