फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dead bodies buried at Phaphamau Ghat will be cremated, four teams formed under the leadership of AMC

प्रयागराज : फाफामऊ घाट पर दफनाए गए शवों का होगा अंतिम संस्कार, अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में चार टीम गठित

Sat, 10 Jun 2023 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

फाफामऊ गंगा घाट पर दफनाए गए शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। घाट पर बड़ी संख्या में शव दफन किए गए हैं। कटान के चलते शव बाहर आ गए हैं।

विज्ञापन
dead bodies buried at Phaphamau Ghat will be cremated, four teams formed under the leadership of AMC
फाफामऊ में गंगा के किनारे रेत में दफनाए गए शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ घट पर रेत में दफन किए गए शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। गंगा में कटान की वजह से रेत में दबे शवों के बाहर दिखने और कुत्तों के नोचने की आशंका के बाद ऐसे शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम ने दो पालियों में 10 कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

मुक्तिदायनी के तट पर महीने भर के दौरान 50 से अधिक शव दफनाए जा चुके हैं। रोक के बावजूद गंगा तट पर शवों को रेत समाधि दिए जाने के मुद्दे को अमर उजाला ने अभियान के रूप में प्रमुखता से उठाया था। इस पर जहां जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने रेत समाधि पर सख्ती से रोक लगा दी थी, वहीं अब नगर निगम वहां दफनाए गए शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराने के लिए आगे आया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने श्मशान घाट का निरीक्षण करने के बाद वहां दफनाए गए शवों के अंतिम संस्कार के लिए कमेटी गठित कर दी है।अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम लगाई गई है। इनमें श्मशान घाट के पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह, सह प्रयवेक्षण अधिकारी कर्नल आरबी सिंह और व्यवस्थाधिकारी के तौर पर एक्सईएन अनिल कुमार मौर्य की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा अवर अभियंता जगवीर सिंह समेत तीन अन्य कर्मचारी लगाए गए हैं। अंतिम संस्कार के लिए दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कहा जा रहा है कि इस बार शवों के अंतिम संस्कार को लेकर नगर निगम समय से जागा है।

नगर आयुक्त की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बारिश के समय गंगा के जलस्तर में वृद्धि की वजह से रेत में दफनाए गए शवों के बाहर दिखाई पड़ने और कुत्तों व अन्य शिकारी जानवरों के नोच कर क्षत विक्षत कर प्रदूषण फैलाने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए वहां दफनाए गए शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। कोरोना काल में शवों के गंगा में बहने को लेकर देश भर में शोर मचा था। इसके बाद नगर निगम की ओर से छह सौ से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कराया गया था। नगर निगम की ओर से एक शव के अंतिम संस्कार के लिए 43 सौ रुपये दिए जाने की व्यवस्था रही है।
 

फाफामऊ घाट पर रेत समाधि के बाद शव दिखाई न देने पाएं और नए शव न दफनाए जाएं, इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे शवों से प्रदूषण न फैलने पाए इसके लिए बाहर दिखने वाले शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है। गणेश केसरवानी, महापौर।

फाफामऊ घाट पर दफनाए गए शवों को गंगा में किसी भी दशा में बहने नहीं दिया जाएगा। ऐसे शवों के अंतिम संस्कार के लिए समय रहते कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो भी शव दिखाई देंगे, उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed