फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Day in summer, warm in the chilly night

दिन में गर्मी, रात में गुनगुनी सर्द

Sun, 27 Sep 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Day in summer, warm in the chilly night
इलाहाबाद ब्यूरो। गंगा के मैदान में पछुवा हवाओं ने एक बार फिर दस्तक क्या दी, मौसम का पूरा तानाबाना ही बदल गया है। पछुवा हवाओं का असर रहा कि पारे ने अचानक छलांग लगा दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ दिन का पारा चढ़ रहा है वही रात का पारा गिर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के पारे में अचानक बढ़ोत्तरी का असर नमी पर भी दिखा। वातावरण में दिन में न्यूनतम आर्र्दता 34 फीसदी दर्ज की गई। इतने अधिक तापमान और बेहद कम आर्द्रता का असर शहरियों पर दिखा। शहरी दिन भर भारी उमस व गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ दिन में पारा तेजी से बढ़ रहा है और वहीं रात के पारे मे गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 48 घंटे के भीतर रात का पारा 24.5 डिग्री से घटकर 21.9 डिग्री पर पहुंच गया है। और आर्द्र्रता का आंकड़ा 82 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि मानसून जिसे 18 सितंबर तक लौटना चाहिए था वह अभी आगे खिसक गया है। अब मानसून के 30 सितंबर तक लौटने की संभावना है। मानसून के लौटते समय हल्की बूंदाबांदी होगी, इसकी पूरी संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. ओझा का कहना है कि मौजूदा मानसून में बेहद कम बारिश होने से धरती गर्म बनी हुई है। आसमान में बादल नहीं होने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही है ऐसे में पारे का चढ़ना लाजिमी है।


दूसरी ओर चिकित्सकों का कहना है कि दिन में भारी उमस, गर्मी व रात में गुनगुनी सर्द सेहत के लिए खतरनाक है। बेली अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. ओपी त्रिपाठी के मुताबिक मौसम का बदला मिजाज खतरनाक है। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल का खतरा ज्यादा है। डॉ. त्रिपाठी केमुताबिक ओपीडी में बढ़ी संख्या में इन बीमारियों से पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में खानपान व रहन सहन में एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed