फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Daughters kill girls in twelfth

बारहवीं में बेटियों ने मारी बाजी

Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Daughters kill girls in twelfth
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। छात्रों के मुकाबले छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत दस फीसदी अधिक रहा। हालांकि कुल परिणाम पिछले साल के मुकाबले 1.01 फीसदी कम रहा। सीबीएसई के इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक सचिव रमेश कुमार ने शनिवार को परिणाम जारी करते हुए बताया कि जिलावार टॉपरों की सूची अभी तैयार नहीं है। आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


सबसे अच्छा परिणाम केंद्रीय विद्यालयों का रहा, जहां 97.79 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के तहत इस बार सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के 60 जिलों से कुल एक लाख 32 हजार 432 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। बारहवीं की परीक्षा में बालिकाओं का परिणाम 81.65 फीसदी और बालकों का परिणाम 71.47 फीसदी रहा। कुल पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से एक लाख 30 हजार 353 विद्यार्थी यानी 98.43 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 2079 परीक्षार्थियों (1.56 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस बार का परीक्षा परिणाम कुल 75.19 फीसदी रहा है, जबकि पिछले साल 76.20 फीसदी छात्र-छात्राएं सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।
विज्ञापन


इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के तहत पिछले साल के मुकाबले इस बार सीबीएसई बारहवीं के स्कूलों की संख्या बढ़ गई है। इस बार 123 स्कूल बढ़े हैं। पिछले साल 997 स्कूल थे, जबकि इस बार स्कूलों की संख्या बढ़कर 1120 हो गई। स्कूलों की संख्या के साथ सीबीएसई को इस बार 64 नए केंद्र बनाने पड़े। पिछली बार 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस साल 364 केंद्रों में बारहवीं की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का श्रेणीवार परीक्षा परिणाम
स्कूल की श्रेणी-पंजीकृत विद्यार्थी-उपस्थित विद्यार्थी-अनुपस्थित विद्यार्थी-उत्तीर्ण प्रतिशत
गवर्नमेंट-242-239-3-72.38
निजी-120189-118187-2002-72.96
जवाहर नवोदय विद्यालय-3472-3442-30-95.87
केंद्रीय विद्यालय-8172-8128-44-97.79
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed