{"_id":"5cc364cebdec22075e07500f","slug":"daughters-go-ahead-without-any-hesitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रुके पक्के इरादे से आगे बढ़ें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रुके पक्के इरादे से आगे बढ़ें बेटियां
Sat, 27 Apr 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
pinki rani
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से शुक्रवार का दिन महिलाओं के नाम रहा। नारी सशक्तिकरण सम्मलेन के तहत महिलाओं की गरिमा, गौरव, उत्थान सहित उनसे जुड़े अनेक मुद्दों पर सार्थक मंथन हुआ। ब्रॉन्ज मेडलिस्ट इंडियन बॉक्सर पिंकी रानी जांगरा ने महिलाओं को बिना रुके पक्के इरादे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इसी तरह शेफाली अग्रवाल और गीतिका अग्रवाल के संयोजन में रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. निशा खन्ना, एनएसएस समन्वयक डॉ मंजू सिंह, लोक कलाकार मंजू नारायण, समाज सेविका नाजिया नफीस, नृत्याचार्य डॉ उर्मिला शर्मा, बागवानी विशेषज्ञ प्रभा भार्गव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना बंसल, लेखिका-अभिनेत्री बैसाखी साहा ने महिलाओं को नई राह दिखाई।
डॉ दिव्या बरतरिया के संयोजन में समीना नकवी, रूचि मित्तल, डॉ. दीप्ति योगेश्वर, शशि कनोडिया, डॉ निशा खन्ना, डॉ वंदना बंसल, डॉ नीलम गुप्ता, रूपम नारायण पांडेय आदि ने नारी सशक्तिकरण के प्रमुख मुद्दों पर मंथन किया। सेंट मेरीज की छात्रा गायत्री पुरी ने कमाल के वादन तथा श्रेयांशी श्रीवास्तव ने नृत्य से मुग्ध किया। कथक कला केंद्र की डॉ पूजा ने नृत्य से समां बांधा। नि:शुल्क शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्तुति अग्रवाल तथा विशेष अतिथि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट इंडियन बॉक्सर पिंकी रानी जांगरा ने दीप जलाकर शुरुआत की। सांस्कृतिक केंद्र में हुए कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्रीश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत और अमृता अग्रवाल ने संचालन किया। क्लब सचिव डॉ दिव्या बरतरिया ने सम्मेलन के उद्देश्य बताए। शिविर में विशेष योगदान के लिए संजीव अग्रवाल, अभिषेक रंजन अग्रवाल.प्रमोद बंसल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं डॉ कृष्णा गुप्ता, डॉ राज बवेजा, डॉ निशा खन्ना, वर्णिका शुक्ल. शालिनी तलवार,डॉ.नीलम गुप्ता, डॉ दीप्ति योगेश्वर, डॉ उर्मिला शर्मा, डॉ. मंजू सिंह, मंजू नारायण, प्रभा भार्गव, वंदना यादव. इंद्रनील घोष, समीना नकवी,तराना नसीर, अर्चना सिंह, मेनका सिंह.अंजना बनर्जी, रूचि मित्तल, श्रीति पांडेय को ‘वीमेन ऑफ एमिनेंस’ अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता,सौरभ पुरी, नीरज अग्रवाल, यशन्त माहेश्वरी, अंकिता माहेश्वरी,पूजा मोदी गुप्ता, विनीत चावला, मेनका मिश्रा, पंकज जैन, रवि तलवार. नीरज चुघ,डॉ अर्पित बंसल आयोजन के सहयोगी रहे।