प्रयागराज। नागरिक संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में जुटे लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को प्रेषित ज्ञापन में गुहार लगाई कि जिन्हें बांध रोड एलनगंज से रेलवे ने उजाड़ा है, उन्हें बसाया जाए। बच्चों के साथ सैकड़ों लोग खुले में रहने को मजबूर हैं।
मोर्चा के संयोजक शिवसेवक सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से कहा कि बेघर किए गए गरीबों को जब तक किसी योजना में आवास नहीं मिल जाता, उन्हें तब तक किसी रैनबसेरे में रहने और खाने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर पार्षद आनंद घिल्डियाल, अशोक सिंह, सुशील जैन, दिनेश गुप्ता, ज्योति, ,अनुराधा, रिचा, चांदनी, सुनील, मन्नो, अल्का, उर्मिला, पूनम, निशा, भूली, मंजू, रेनू, सुनीता, फूलकली, गीता, सुशीला देवी, डब्लू आदि उपस्थित रहे।