{"_id":"5d76a8588ebc3e015369e59f","slug":"d-led-news-allahabad-news-ald2544564179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड में सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 से 16 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड में सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 से 16 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चरण के प्रवेश के बाद खाली 1.04 लाख सीटों पर होगा
प्रयागराज। प्रदेश के सरकारी एवं निजी डीएलड कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश 12 से 16 सितंबर के बीच होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से दो चरण की काउंसलिंग के बाद डीएलएड की कुल 2.29 लाख सीटों में से 1.24 लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस समय प्रदेश भर में कुल 1.04 लाख खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि 12 से 16 सितंबर के बीच खाली सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश होगा। प्रवेश प्रक्रिया में डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने विकल्प भरकर प्रवेश ले सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से पहले दो चरण की काउंसलिंग में डायट की सभी सीटें भर गईं, जबकि काउंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने दाखिला नहीं लिया। सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी पहले दो चरण में किसी कारण से प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वह सीधी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।