फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cyclone winds may cause thunderstorms thunderstorms and rain

चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से आंधी, गरज, चमक के साथ हो सकती है बारिश

Tue, 12 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
cyclone winds may cause thunderstorms thunderstorms and rain
चक्रवाती हवाएं मौसम का मिजाज बदलने पर आमादा है। रविवार को आंधी-बारिश के बाद मंगलवार को मौसम उलटपुलट हो सकता है। इसके लिए सोमवार देर रात से ही मौसम में बदलाव से इनकार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि यह बदलाव लॉक डाउन में वातावरण के प्रदूषण मुक्त होने का परिणाम और अच्छे मानसून का संकेत है।
विज्ञापन

रविवार रात आई आंधी और मई में रिकार्ड 23.2 मिलीमीटर बारिश से पारा धड़ाम हो गया। अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री कम होकर 33.9 पर आ गया जबकि, दिन में तेज धूप रही। वहीं न्यूनतम तापमान ने करीब सात डिग्री का गोता लगाया। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होने से रात में गर्मी का प्रकोप कम हुआ। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम 100 फीसदी रहने से मौसम के बदलने के आसार बढ़े हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक मौसमी उलटपुलट के लिहाज से अगले 48 घंटे अहम हैं। इस दौरान तेज आंधी और गरज चमक संग बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। यह स्थिति 17 मई तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक मई में तापक्रम बढ़ते ही बारिश का होना अच्छे मानसून का एहसास है। शनिवार को पारा 42 डिग्री तक गया फिर बारिश और ठंडी हवाओं ने राहत दिलाई। अभी सप्ताह भर मौसम की मनमानी जारी रह सकती है, लेकिन दिन में धूप भी सताएगी।

पेड़ गिरने से रास्ते हुए बंद
रविवार रात आई आंधी ने गांव ही नहीं शहर में भी तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़ गिरने से रास्ते तो बाधित हुए ही कई इलाकों में बिजली भी रात भर गुल रही। विश्वविद्यालय मार्ग, गुलाटी चौराहा, जिला न्यायालय के बाहर, पार्क रोड और हाईकोर्ट के निकट एमजी मार्ग पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। वहीं आंधी से गुल हुई बिजली कई मोहल्लों मे सोमवार दोपहर तक नहीं आई। रविवार रात कई इलाके अंधेरे में रहे। स्ट्रीट लाइटें भी बुझी रहीं। कहीं रात 12 तो मम्मफोर्डगंज के कॉलोनी वाले भाग में रात एक बजे बिजली आई। टूटे तारों की मरम्मत का काम दिन भर चलता रहा। फिर भी बिजली की आंखमिचौली जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed