{"_id":"604d0f988ebc3e8d04728f59","slug":"cycle-yatra-of-samajvadi-party-meerganj-news-bly4404260193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की योगी सरकार में जंगल जंगल राज व्याप्त - नरेश उत्तम , रामपुर से शुरू होकर साइकिल रैली मीरगंज पहुंची , जोरदार हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की योगी सरकार में जंगल जंगल राज व्याप्त - नरेश उत्तम , रामपुर से शुरू होकर साइकिल रैली मीरगंज पहुंची , जोरदार हुआ स्वागत
विज्ञापन
मीरगंज। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए काले कानून बनाए हैं। आंदोलन में किसानों की लगातार मौत हो रही है लेकिन फिर भी भाजपा टस से मस नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जंगलराज में विकास की उम्मीद करना बेमानी है।
नरेश उत्तम पटेल शनिवार को रामपुर से आई सपा की साइकिल यात्रा की अगुवाई करते हुए मीरगंज पहुंचे जहां सपाइयों ने उनका स्वागत किया। मीरगंज में उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, लूटपाट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं चरम पर है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात सिर्फ भाजपा नेताओं के भाषणों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल रैली परिवर्तन रैली है। जिला पंचायत चुनाव में सपा के घोषित प्रत्याशी ही जीत हासिल करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनना तय है। बौखलाई भाजपा सरकार आजम खान और सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगा रही है। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ रवाना हो गए। रामगोविंद चौधरी रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह मीरगंज से बरेली शहर के लिए साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे। यहां से साइकिल यात्रा फरीदपुर होते हुए शाहजहांपुर रवाना होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सत्येंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मंयक शुक्ला मोंटी, सूरज यादव, भूपेंद्र कुर्मी, भारती चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।