फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber Crime: Transactions worth Rs 50 lakh each in a day, police found evidence of chats

Cyber Crime :एक-एक दिन में 50-50 लाख के ट्रांजेक्शन, पुलिस को मिले चैट के साक्ष्य

Wed, 10 Jul 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Cyber Crime: Transactions worth Rs 50 lakh each in a day, police found evidence of chats
Cyber Frauds - फोटो : Freepik

पूर्व सीएमओ डॉ.आलोक वर्मा से 1.26 करोड़ की ठगी करने वाले दुबई के साइबर ठग गिरोह की भारत में मुख्य एजेंट शबीना मोहम्मद एक-एक दिन में 50-50 लाख का ट्रांजेक्शन करती थी। उसके मोबाइल पर मिले चैट और बैंक स्टेटमेंट से इसका खुलासा हुआ है। कुछ चैट ऐसे भी हैं, जिनमें उसने ट्रांजेक्शन के बारे में लोगों से बातें की हैं।

विज्ञापन


शबीना के मोबाइल की जांच में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक दिन पहले ही यह बात सामने आई थी कि उसके कनेक्शन हवाला के दलालों से थे। उनके जरिये ही वह रकम क्रिप्टो करेंसी टीथर में निवेश कर दुबई भेजती थी। अब उसके मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट से यह भी पता चला है कि उसका एक-एक दिन में 50 लाख का ट्रांजेक्शन होता था।
विज्ञापन


ऐसी ही एक चैट में उसने अपने पति पटेल मोहम्मद सुहेल से कहीं से 50 लाख खाते में आने को लेकर बात की है। उसने इसमें ऊपर वाले का शुक्रिया भी अदा किया है। इसके अलावा पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट भी निकलवाया है। इसमें भी एक-एक दिन में कई बार 20-20 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों से खुलवाए थे चालू खाते

इस प्रकरण की जांच में यह बात भी सामने आई है कि पूर्व सीएमओ से 1.26 करोड़ रुपये अलग-अलग 12 चालू खातों में ट्रांसफर कराए गए थे। इन खातों को अलग-अलग फर्मों के नाम से खुलवाया गया था। इनमें कामाख्या ट्रेडिंग, यूडर टेक्नोलाॅजी, टीसीएच सॉल्यूशंस, याेगी सॉफ्ट ड्रिंक, एएम एक्सपोर्ट, महादेव कार्गो सर्विसेज, स्काई लार्क ह्यूमन रिसोर्स आदि शामिल हैं। इन सभी खातों में यूपीआई के जरिये रकम ट्रांसफर कराई गई थी।

36 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर, कल से शुरू होगी पूछताछ
 

शबीना समेत गिरफ्तार कर जेल भेजे गए तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड अर्जी मंजूर कर ली गई है। साइबर थाना पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने उन्हें 36 घंटे की पीसीआर पर भेजे जाने का आदेश दिया है। उन्हें बृहस्पतिवार से पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भले ही मामले का खुलासा हो गया हो, लेकिन अब भी दुबई में बैठे सरगना समेत इस गैंग में शामिल कई चेहरों का बेनकाब होना बाकी है। हवाला के जरिये रकम क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर दुबई भेजने वाले दलाल समेत अन्य के बारे में भी जानकारी जुटाना बाकी है। पीसीआर में इन्हीं से संबंधित सवाल आरोपियों से पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed