{"_id":"58d57aa74f1c1bb6681a75c7","slug":"cultural-center-will-now-come-in-hot-spot-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाट स्पॉट जोन में आएगा सांस्कृतिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाट स्पॉट जोन में आएगा सांस्कृतिक केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र अब हॉटस्पॉट जोन में आ जाएगा। इस सुविधा से केंद्र में आने वाले सभी दर्शकों और आगंतुकों को वायरलेस इंटरनेट सेवा मिलनी मुमकिन हो सकेगी। शुक्रवार को भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक एमएम अग्निहोत्री ने इस आशय की घोषणा के साथ सांस्कृतिक केंद्र को सभी तरह की तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराने का भी वायदा किया। सांस्कृतिक केंद्र के शिल्प मेले में बतौर मुख्य अतिथि श्री अग्निहोत्री ने केंद्र की ओर से मेले में गो कैशलेस, गो डिजिटल कैंपेन सहित लाइव वेबकास्ट की भी सराहना की। इससे पहले उन्होंने सांस्कृतिक केंद्र परिसर में आयोजित राष्ट्रीय शिल्प मेले के आठवें दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इसी क्रम में लाइव स्क्त्रस्ीनिंग के सहयोगी स्वस्तिक ट्रेडर्स, रेडियो पार्टनर बिग एफएम के आरजे निवेश मित्तल और वाइट अम्ब्रेला एंटरटेनमेंट के शिवम पांडेय तथा सत्या मिश्रा और ऋतांशु गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय शिल्प मेले के आठवें दिन मुक्ताकाशी मंच की सांस्कृतिक संध्या में सुजाता सिंह एवं दल की ओर से सुगम संगीत की मोहक प्रस्तुतियां की गईं। इसी क्रम में दयाराम यादव एवं दल ने बिरहा लोकगायन से समां बांधा। फिर उमर फारुख की ओर से भपंगवादन की लोकलुभावन प्रस्तुति की गई। संस्कृतिकर्मी नंदल हितैषी ने विविधतापूर्ण प्रस्तुतियों को जोड़ते हुए बखूबी मंच संचालन किया। केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने स्वागत एवं सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक केंद्र के मुक्ताकाशी मंच पर शनिवार को शाम 6.30 बजे से पुष्पा शुक्ला के भजन गायन के अतिरिक्त किशनसिंह दानू बागेश्वर की ओर से उत्तराखंड का लोकनृत्य, अमरेंद्र सिंह की ओर से भांगड़ा नृत्य, वेंकटेश की ओर से बोनालू नृत्य और सुबोध परमानिक की ओर से पुरुलिया छऊ प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से कवि सम्मेलन होगा।