फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd thronging the book fair, demand for spiritual books is high

प्रयागराज : पुस्तक मेले में उमड़ रही भीड़, आध्यात्मिक किताबों की मांग अधिक

Sat, 17 Dec 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 10:28 PM IST
सार

मेले में 70 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। पुस्तक मेले के संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि  इस बार बड़ों की पसंद की पुस्तकों के साथ ही बाल साहित्य की भी स्टालों पर भरमार है। पूरी कोशिश की गई है कि किसी भी पुस्तक प्रेमी को निराशा हाथ न लगे और उनकी पसंद की पुस्तकें उन्हें मिल सके।

विज्ञापन
Crowd thronging the book fair, demand for spiritual books is high
पुस्तक मेले में किताबों को देखतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में लगे 10 दिवसीय पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धर्म, साहित्य, कला, मोटिवेशन, दर्शन सहित बाल साहित्य और उपन्यास की किताबों की भरमार है। मेले में 70 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। पुस्तक मेले के संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि  इस बार बड़ों की पसंद की पुस्तकों के साथ ही बाल साहित्य की भी स्टालों पर भरमार है। पूरी कोशिश की गई है कि किसी भी पुस्तक प्रेमी को निराशा हाथ न लगे और उनकी पसंद की पुस्तकें उन्हें मिल सके। जो पुस्तकें किसी दुकान पर नहीं मिलती हैं वह पुस्तकें यहां पर उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन

Crowd thronging the book fair, demand for spiritual books is high
प्रयागराज में लगा पुस्तक मेला। - फोटो : अमर उजाला।

पुस्तक मेला का समय सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित किया गया है। मेले में देश के नामी-गिरामी प्रकाशक संगमनगरी की जनता के लिए बेहतरीन पुस्तकें लेकर आए हैं। इनमें राजकमल, लोकभारती, राजपाल, प्रकाशन संस्थान, सस्ता साहित्य मंडल, हिंद युग्म, दिव्यांश प्रकाशन, नई किताब प्रकाशन, साहित्य भंडार, गर्ग ब्रदर्स (बुकवाला), सम्यक प्रकाशन के अलावा सरकारी प्रकाशकों में प्रकाशन विभाग,नेशनल बुक ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लक्ष्मी पब्लिकेशन, कबीर ज्ञान प्रकाशन गिरिडीह, याशिका, पदम बुक, आर्यन बुक सेलर्स, सुभाष बुक स्टोर समेत अन्य प्रकाशनों की किताबें उपलब्ध हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed