फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crisis on traders, GSTR-4 portal not uploaded

कारोबारियों पर संकट, जीएसटीआर-4 पोर्टल नहीं हुआ अपलोड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Crisis on traders, GSTR-4 portal not uploaded
प्रयागराज । कोरोना संक्रमण के दौरान शहर का कारोबार पहले ही पटरी से उतर गया है तो वहीं इस बीच वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट ने भी व्यापारियों को खासा परेशान कर रखा है। समाधान योजना के अंतर्गत आने वाले व्यापारियों को वर्ष 2,019-20 का वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-4 को 15 जुलाई तक भरना है लेकिन सोमवार तक पोर्टल पर फॉर्म अपलोड नहीं हो सका। व्यापारी खासे परेशान हैं कि वह करे भी तो क्या करें। दरअसल देशभर के 20 लाख से ज्यादा व्यापारियों को जीएसटीआर 4 दाखिल करना है। इसमें दो हजार से ज्यादा कारोबारी प्रयागराज के हैं । समाधान योजना के तहत व्यापारियों को प्रत्येक तिमाही पर सीएमपी 08 रिटर्न फाइल करना होता है और वर्ष के अंत में वार्षिक रिटर्न जीएसटीआर-4 दाखिल करना होता है। लॉकडाउन लगने के पहले जीएसटीआर-4 की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी किंतु लॉकडाउन के कारण इसे बढ़ाकर सरकार द्वारा 15 जुलाई किया गया। लेकिन 13 जुलाई तक पोर्टल पर जीएसटीआर 4 अपलोड नहीं हुआ। कारोबारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया की जब तक फॉर्म अपलोड नहीं होता तब तक व्यापारियों को भी यह नहीं पता कि उन्हें क्या-क्या जानकारी इसमें भरकर जमा करनी होगी। इस बारे में कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि 7 जुलाई को ही कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ओर से ट्वीट के माध्यम से सीबीआइसी और जीएसटीएन नेटवर्क को इस खामी से अवगत कराया था। जिस पर जवाब आया कि इस विषय का संज्ञान ले लिया गया है और इसे दूर करने तथा अंतिम तिथि को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है । हालांकि अब तक ना तो फॉर्म अपलोड हुआ है और ना ही डेट बढ़ाने की कोई नोटिफिकेशन जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में दो हजार से ज्यादा व्यापारी इससे प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इसका रखरखाव करने वाले कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed