फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Criminal and his accomplice arrested with pistol and ganja in Prayagraj

Prayagraj: इनामी बदमाश और उसका साथी तमंचा-गांजा के साथ गिरफ्तार, कई थाने में दर्ज हैं मुकदमे

Tue, 26 Dec 2023 12:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (प्रयागराज) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Dec 2023 12:50 PM IST
सार

शिवजी तिवारी लूट के मुकदमे में वांछित था। शिवजी तिवारी पर जनपद प्रयागराज के कैंट, नवाबगंज, सोरांव, ऊंचाहार व रायबरेली में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Criminal and his accomplice arrested with pistol and ganja in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस टीम ने 15 हजार के इनामी बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से तमंचे और एक किग्रा से अधिक गांजा बरामद किया गया है। एसीपी सोरांव पंकज लवानिया ने बताया कि शिवजी तिवारी निवासी सराय पद्मावत विभिन्न आपराधिक मुकदमों में वांछित था। उस पर 15 हजार का इनाम था।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह व चौकी प्रभारी लालगोपालगंज सूर्य प्रकाश दुबे टीम के साथ गश्त पर थे। सोमवार सुबह करीब 10:40 बजे प्रयागराज-रायबरेली कठौवा पुल मोड़ के पास शिवजी तिवारी निवासी सराय पद्मावत थाना नवाबगंज को व उसके साथी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। राजेश सिंह के पास से एक 12 बोर तमंचा, एक कारतूस और एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 
विज्ञापन


शिवजी तिवारी लूट के मुकदमे में वांछित था। शिवजी तिवारी पर जनपद प्रयागराज के कैंट, नवाबगंज, सोरांव, ऊंचाहार व रायबरेली में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। राजेश सिंह पर भी प्रयागराज के नवाबगंज, कैंट, सोरांव, ऊंचाहार व रायबरेली में आधा दर्जन मुकदमे हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शैलेश मिश्रा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार दुबे, कांस्टेबल आकाश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपियों पर केस
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर मेंडारा निवासी अनुसूचित जाति की अमरावती देवी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमरावती ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि 21 दिसंबर को गांव के राममिलन यादव, जगदीश यादव व अन्य दो उसके घर पहुंचे और गालीगलौज देते हुए लाठी-डंडे व सरिया से पति परदेसी सरोज पर हमला कर दिया। बचाने आए बेटा ज्योति व बेटी ज्योतिका उर्फ यशी के साथ भी मारपीट की। पिटाई से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आ गए तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed