{"_id":"581263ee4f1c1b6c1ebc21db","slug":"youth-shot-dead-in-soranv-killed-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरांव में गोली मारकर युवक की हत्या, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोरांव में गोली मारकर युवक की हत्या, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर कब्जे के विवाद में बृहस्पतिवार सुबह सोरांव के पड़रैया गांव में खून-खराबा हो गया। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के युवक दिनेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके माता-पिता और भाई समेत सात लोग फायरिंग में घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध में प्रतापगढ़ मार्ग पर कई घंटे तक चक्काजाम किया। किसी तरह पुलिस ने उन्हें मनाकर शांत कराया। हत्या में चार लोग पकड़े गए हैं।
पड़रैया गांव निवासी रामकृपाल भारतीय और हीरालाल पटेल के बीच खेत पर कब्जे का विवाद लंबे समय से बना है। बृहस्पतिवार सुबह रामकृपाल ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गया तो वहां हीरालाल और उसके परिजनों ने विरोध कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। तभी हीरालाल ने लाइसेंसी बंदूक लाकर रामकृपाल पक्ष पर फायरिंग कर दी। रामकृपाल, उसकी पत्नी जगरानी, बेटे दिनेश कुमार (22), रमेश कुमार (34), रामधन के बेटे सुनील कुमार (35), रामसुंदर (32), आदित्य (28) फायरिंग में जख्मी हो गए। गंभीर घायल दिनेश को लेकर परिजन सोरांव थाने पहुंचे तो वहां से उसे सीएचसी भेजा गया। मगर दिनेश की जान नहीं बची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
दिनेश की हत्या से आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोरांव-फूलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बारह बजे भीड़ ने हत्यारों की गिरफ्तारी और पत्नी को आर्थिक मदद समेत कई मांगों को लेकर सोरांव थाने के सामने प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। एसपी गंगापार राजेश कुमार के बहुत मनाने पर करीब तीन बजे लोग शांत हुए। हत्याकांड में हीरालाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।