फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth shot dead in property dispute

जायदाद के झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 26 Dec 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in property dispute
थरवई थाना क्षेत्र के उत्तम गिरी की चकिया में शुक्रवार की शाम कप्तान सिंह यादव उर्फ मुन्ना (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप कप्तान के सगे भाई कुलदीप, चाचा जय सिंह और चचेरे भाई मंजीत पर लगा है। विवाद जायदाद का बताया जा रहा है। घटना के वक्त कप्तान के पिता जबर सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उनकी तहरीर पर देर रात थरवई थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी फरार हैं। कप्तान सिंह फाफामऊ के बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। शुक्रवार को वह वेतन मिलने के बाद फाफामऊ बाजार में ही रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर रुक गया था। वहीं उसे पिता जबर सिंह मिले। पिता को लेकर वह शाम पौने छह बजे बाइक से गांव पहुंचा।
विज्ञापन


वह घर से कुछ दूरी पर ही था कि सामने से एक बाइक से तीन लोग आए। चलती बाइक से ही कप्तान को पिस्टल से गोली मार दी गई। गोली सामने से उसके कमर के निचले हिस्से में लगी और पीछे की तरफ जा धंसी। गोली लगते ही कप्तान पिता के साथ बाइक से गिर पड़ा। पिता जबर सिंह के हाथ में सब्जियाें के थैले थे। उनको भी चोटें आई हैं। बेटे को तड़पता देख जबर सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही घर पर फोन किया और उसे फाफामऊ के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। 6.30 बजे परिजन उसे पन्ना लाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत अधिक खून बह जाने के कारण हुई। खबर पाकर एसपी गंगापार शफीक अहमद भी पहुंच गए। जबर सिंह ने आरोप अपने बेटे कुलदीप, छोटे भाई जय सिंह और भतीजे मंजीत पर लगाया है। जबर सिंह और जय सिंह के बीच विवाद जायदाद को लेकर चल रहा था। एसपी गंगापार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed