{"_id":"5a089ece4f1c1bc9678bb2df","slug":"youth-shot-at-beer-shop-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर शॉप पर युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयर शॉप पर युवक को गोली मारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के सामने स्थित बीयर शॉप पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद सड़क के किनारे गिरे युवक को टाटा सफारी से आए लोग लादकर उठा ले गए। जख्मी हालत में युवक को पहले एसआरएन, बाद में निजी अस्पताल और उसके बाद लखनऊ पीजीआई ले जाया गया है। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा तफ्तीश की। वारदात के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। दुकानदार भी अपनी दुकानें बंदकर मौके से चले गए।
झूंसी थाने से महज सात सौ मीटर की दूरी पर जीटी रोड पर पंत संस्थान के सामने बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान है। रविवार की रात तकरीबन सवा आठ बजे बीयर शॉप पर बंधवाताहिरपुर गांव का 22 वर्षीय संजय भारतीया बीयर पी रहा था। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक तभी बाइक से दो युवक आए और उनमें से एक ने संजय के माथे से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद बाइक सवार बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से आराम से फरार हो गए। चंद मिनट बाद ही टाटा सफारी से कुछ लोग वहां आए और सड़क पर लहूलुहान हालत में गिरे युवक को गाड़ी में लादकर शहर की ओर लेकर चले गए। संजय को पहले एसआरएन, फिर निजी अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में एंबुलेंस से पीजीआई ले जाया गया था।
टाटा सफारी बंधवाताहिरपुर गांव के कमलेश की बताई गई है। युवक को गोली मारने की वारदात से वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकान के सामने जमा शराबी मौके से फरार हो गए। बीयर शॉप समेत आसपास की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद होने लगी। सूचना पर इंसपेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। इंसपेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजय अपने सथियों के साथ बीयर शॉप पर बीयर पी रहा था। अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि विवाद के बाद उन्हीं में से किसी ने एक ने संजय को गोली मार दी। युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। सूचना पर सीओ दारागंज अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
स्थानीय थाने से महज सात सौ मीटर की दूरी पर जीटी रोड के किनारे स्थित बीयर शॉप पर इसके पहले भी गोली चल चुकी है। तकरीबन छह माह पहले बीयर पी रहे युवक को झगड़े के बाद गोली मार दी गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी। आए दिन बीयर शॉप पर शराबियों के बीच झगड़े की बात तो अब आम हो चली है। शराबियों के दिनभर वहां जमा होने से महिलाओं व युवतियों को गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कई दफे मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन शराबियों पर सख्ती नहीं की गई। इसी बीच रविवार की रात हुई वारदात ने तो लोगों और दुकानदारों में दहशत फैला दी है।