फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth found hanging in water

जल चढ़ाने निकला युवक फांसी पर लटका मिला

Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youth found hanging in water
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सरायइनायत थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बुधवार की सुबह आम के बाग में युवक का शव फांसी पर लटकाए पाए जाने से हड़कंप मच गया। फांसी पर लटका युवक एक दिन पहले घर से गांव के ही सैकड़ाें युवकों के साथ शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए निकला था। युवक का शव पेड़ पर लटका पाए जाने की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। इसी बीच बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजन गांव लेकर पहुंचने लगे तो ग्रामीणों संग रास्ते में रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी मोहन लाल बिंद का 22 वर्षीय बेटा जय प्रकाश तीन बेटों में सबसे छोटा था। वह शादी-विवाह में बिजली सजावट तथा साउंड बाक्स बजाने का कार्य करता था। मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वह घर से कांवड़ लेकर शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ गांव के अन्य 30 युवक भी थे। सभी एक मैजिक वाहन से दारागंज घाट पर जल लेने के लिए आए थे। उन्हें हनुमानगंज के ककरा गांव स्थित दुर्वासा आश्रम स्थित मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जल चढ़ाना था। अन्य युवकों के साथ जय प्रकाश भी जल भरकर मंदिर पर चढ़ाने के लिए आया लेकिन वह मंदिर के भीतर नहीं गया। मंदिर के बाहर वह मैजिक गाड़ी में ही सोया रहा। अन्य युवक मंदिर में जल चढ़ाने के बाद अपने घर चले गए लेकिन जय प्रकाश घर नहीं पहुंचा। परिजन उसे फोन मिलाने लगे तो एक मोबाइल नंबर बंद तो दूसरे का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


युवक का एक मोबाइल गांव के ही एक महिला के घर पर पाया गया। इसी बीच बुधवार की सुबह जय प्रकाश का शव घर से तकरीबन दो सौ मीटर दूर सरकारी ट्यूबवेल के बगल आम के बाग में फांसी पर लटका मिला तो कोहराम मच गया। युवक का शव पेड़ पर जमीन से तकरीबन तीस फीट ऊंचाई पर गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो इंसपेक्टर अरुण कुमार त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर मौके पर डॉग स्क्वायट तथा फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई। हालांकि कोई खास सुराग नहीं मिल सका। बाद में पुलिस ने युवक के शव को फांसी से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। युवक की मां धनपत्ती देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर दो लाख से ज्यादा रूपये थे जो कि गायब हैं। युवक के मोबाइल के कवर में रखे पांच सौ रूपये पुलिस बरामद किए हैं। इसी बीच बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव गांव जाने लगा तो परिजनों ने ग्रामीणों संग झूंसी-लीलापुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। देर शाम तक परिजनों द्वारा तहरीर न दिए जाने के कारण रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed